संभल। यूपी के संभल जिले के धनारी थाना क्षेत्र निवासी दो भाइयों ने फंदे से लटककर जान दे दी। हालांकि तीसरे को आसपास के लोगों और परिजनों ने बचा लिया। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंच घटना की जानकारी ली। दो शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि विजय सिंह के तीन बेटे हैं।
इनमें सबसे बड़ा मुनीश (25) हरियाणा में नौकरी करता है। दो भाई बृजेश (19) और पान सिंह (22) गांव में ही खेती कर रहे हैं। गुरुवार देर शाम पिता विजय सिंह ने अपनी पत्नी को किसी बात पर डांट दिया। गाली-गलौज सुन सबसे छोटे बेटे बृजेश ने विरोध किया। इसके बाद दोनों में कहासुनी हो गई।
इससे गुस्से में आकर वह जंगल की तरफ चला गया। इसके बाद उसने पेड़ से लटककर जान दे दी। परिजनों को इसकी जानकारी मिली तो उनमें कोहराम मच गया। इससे आहत होकर दूसरे बेटे पान सिंह ने कमरे का दरवाजा बंद कर आत्महत्या का प्रयास किया। लोगों को कुछ आहट हुई तो उन्होंने दरवाजा तोड़ उसे बाहर निकाला।
तब तक उसकी हालत बिगड़ गई। उसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर हरियाणा से मुनीश भी धनौरी स्टेशन पहुंच गया। जब उसे भाई की मौत का पता चला तो उसने मौके पर आत्महत्या कर ली। हाथ में लिखा हम तीनों भाइयों में बहुत प्रेम था..मैं भी आ रहा हूं, सभी को राम-राम। दो भाइयों की मौत के बाद परिजनों से उनका अंतिम संस्कार कर दिया। घटना की सूचना के बाद एएसपी श्रीशचंद्र, सीओ दीपक तिवारी गांव पहुंचे। इसके बाद परिजनों से जानकारी ली।
-agency
- सिंधी सेंट्रल पंचायत Agra के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी का समाज के व्हाट्सएप जीवियों को करारा जवाब - April 14, 2026
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026