सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में पंतग उड़ाते समय चाइनीज मांझे से एक किशोर की मौत हो गई। दरअसल, पतंग बिजली के तार में फंस गई थी। इस दौरान किशोर ने जैसे ही मांझे को पकड़कर पतंग खींचने की कोशिश की उसे करंट लग गया। जिसकी वजह से वह बुरी तरह झुलस गया। उसे तुंरत इलाज के लिए ले जाया गया, लेकिन दो दिनों तक चले इलाज के बाद उसने दम तोड़ दिया।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 29 जनवरी को 15 साल के तुषार धमीजा अपनी छत पर पतंग उड़ा रहे थे। इस दौरान एक पतंग बिजली के तारों में फंस गई। तुषार ने उसे निकालने की कोशिश की इस दौरान चाइनीज मांझे को पकड़ते ही उसका शरीर में करंट दौड़ गया। देखते ही देखते उसके कपड़ों में आग लग गई और वह बुरी तरह झुलस गया।
जब परिजनों व अन्य लोगो ने देखा तो जैसे तैसे मांझे से उसे अलग किया और तुरंत जिला अस्पताल ले गए। वहां उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया था। इसके बाद उसे वहां से भी ऋषिकेश एम्स भेजा गया। दो दिनों तक चले इलाज के बाद एक फरवरी शनिवार को मौत हो गई।
साभार सहित
- यमुना तट पर गूंजेंगे ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष: दयालबाग स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव के लिए हुआ भूमि पूजन - July 29, 2026
- यूपी के 3.73 करोड़ बिजली उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी: अगस्त के बिल में 2.92% की सीधी कटौती, मिलेगा 221 करोड़ का लाभ - July 29, 2026
- छात्र आंदोलन पर भाजपा सांसद कंगना रनौत का बयान बना मुसीबत: आगरा में पुलिस कमिश्नर को सौंपा गया शिकायत पत्र, सख्त कार्रवाई की मांग - July 29, 2026