रामपुर। उत्तर प्रदेश के रामपुर के स्वार कोतवाली में तैनात एक दारोगा ने अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के पीछे कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं एसपी ने घटना स्थल पर पहुंचकर कोतवाली से जानकारी ली।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फर्रुखाबाद के तहसील कायमगंज अंतर्गत थाना कंपिल निवासी दारोगा नायब खान की तैनाती गो साल पहले रामपुर जिले के स्वार कोतवाली में हुई थी। वह थाना परिसर में बने आवास में अकेले ही रहते थे। परिवार वर्तमान में बरेली के मोहल्ला ब्रह्मापुरा में रहता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कुछ दिनों से वह परेशान चल रहे थे। इसलिए परिजन उन पर नजर रखे हुए थे।
बुधवार को उनकी पत्नी ने फोन पर बात की थी। इसके बाद दारोगा ने अपने मोबाइल फोन को स्विच ऑफ कर दिया था। पत्नी लगातार फोन लगाने के बाद भी स्विच ञफ जा रहा था। पत्नी को अनहोनी का अंदेशा सताने लगा। जिस पर पत्नी ने कोतवाली पुलिस से मोबाइल पर बात की।
जब पुलिस ने दारोगा के कमरे की खिड़की से देखा तो उनका शव रस्सी से लटक रहा था। मामले की जानकारी मिलते ही कोतवाल कुलदीप सिंह ने उच्चाधिकारियों को दी। पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव, सीओ अतुल कुमार पांडे मौके पर पहुंचे।
-साभार सहित
- सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि, ‘रन फॉर यूनिटी’ और विकास योजनाओं का किया जिक्र - October 31, 2026
- दीपावली और छठ पर योगी सरकार का बड़ा तोहफा: यूपी में 6 से 17 नवंबर तक चलेंगी अतिरिक्त बसें, चालकों-कर्मचारियों को मिलेगा विशेष बोनस - October 31, 2026
- यूपी में बदला मौसम का मिजाज: कई जिलों में तापमान 9 से 10 डिग्री गिरा, खेतों में डूबी किसानों की मेहनत - October 31, 2026