आगामी होली के त्यौहार और रमजान माह में शांति सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से बृहस्पतिवार को संभल कोतवाली पुलिस थाना में हुई शांति समिति की बैठक में पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अनुज चौधरी ने कहा कि यदि किसी को लगता है कि होली के रंग से उसका धर्म भ्रष्ट होता है तो वह उस दिन घर से ना निकले।
शांति समिति की बैठक में सीओ ने दोनों समुदायों के लोगों से एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करने का आग्रह किया। शांति समिति की बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत में सीओ चौधरी ने कहा, ” जिस प्रकार से मुस्लिम बेसब्री से ईद का इंतजार करते हैं, उसी तरह हिंदू होली की प्रतीक्षा करते हैं।’
होली का त्यौहार 14 मार्च को है और इसी दिन जुमा की नमाज भी होगी। सीओ ने कहा, ”होली का दिन वर्ष में एक बार आता है, जबकि जुमा साल में 52 बार आता है। यदि किसी को लगता है होली के रंग से उसका धर्म भ्रष्ट होता है तो वह उस दिन घर से ना निकले।
चौधरी ने लोगों से अपील की कि वे उन लोगों को जबरदस्ती रंग ना लगाएं जो होली नहीं मनाना चाहते। सीओ ने कहा कि शांति समिति की बैठक सभी स्तर पर चल रही है। चूंकि संभल में तीन महीने पहले शांति भंग हुई थी इसलिए यहां बेहद सतर्कता बरती जा रही है। चौधरी ने शरारती तत्वों को चेतावनी भी दी और कहा कि शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-साभार सहित
- आगरा में रामकथा के चौथे दिन गूंजी ‘राधे-राधे’ की धुन: मोरारी बापू बोले—पुकार में इतनी शक्ति है कि भगवान दौड़े चले आते हैं - September 18, 2026
- निषाद वोटों के लिए जंग तेज: समाजवादी पार्टी द्वारा रुक्मिणी देवी को बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने के बाद संजय निषाद का तीखा प्रहार - September 18, 2026
- यूपी चुनाव से पहले सियासी पारा हाई: अखिलेश यादव का भाजपा पर बड़ा हमला, बोले— ‘छात्रों के बीच सपा के जागरूकता अभियान को नहीं रोक पाएगी सरकार’ - September 18, 2026