मुंबई। चेंबूर इलाके में धार्मिक आस्था से छेड़छाड़ का मामला सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में रोष फैल गया। आरोप है कि एक मंदिर के पुजारी ने काली माता की प्रतिमा को मदर मैरी जैसा स्वरूप दे दिया, जिसके बाद श्रद्धालुओं और हिंदू संगठनों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। मामला बढ़ने पर पुलिस ने हस्तक्षेप करते हुए पुजारी के खिलाफ कार्रवाई की।
मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं ने बताया कि रोज की तरह दर्शन के लिए आए लोगों ने जब प्रतिमा देखी, तो काली माता को मदर मैरी जैसा रूप दिया गया था। यह देखकर वे भड़क गए और मंदिर प्रबंधन से शिकायत की। देखते ही देखते कई स्थानीय हिंदू संगठन भी मौके पर पहुंच गए और घटना को धार्मिक आस्था से खिलवाड़ बताते हुए नारेबाजी शुरू कर दी।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पुजारी से पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पुजारी ने दावा किया कि काली माता ने सपने में उसे आदेश दिया था कि वह उन्हें मदर मैरी का रूप दे। इसी “आज्ञा” के आधार पर उसने प्रतिमा का यह स्वरूप तैयार किया। हालांकि, श्रद्धालुओं और संगठनों ने इस तर्क को मानने से इनकार करते हुए इसे भड़काऊ हरकत बताया।
विवाद बढ़ने पर पुलिस ने पुजारी के खिलाफ बीएनएस की धारा 299 के तहत केस दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया। बाद में पुजारी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।
इसी बीच, कुछ स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया कि पुजारी को इस काम के लिए अज्ञात लोगों ने प्रभावित किया और उसे पैसे देकर ऐसा करवाया गया। पुलिस इन सभी पहलुओं की जांच कर रही है कि आखिर किसके इशारे पर काली माता की प्रतिमा को मदर मैरी जैसी वेशभूषा पहनाई गई।
साभार सहित
- लखनऊ में मोबाइल किश्त न चुकाने पर रिकवरी एजेंटों ने मजदूर को चार दिन तक बंधक बनाकर निकाला खून, गोमती में फेंकने की धमकी - September 15, 2026
- आगरा में NEET पास छात्र निकला ट्रेनों का शातिर चोर: गर्लफ्रेंड के कैंसर के इलाज और ऐशो-आराम के लिए खड़ा किया चोरी का नेटवर्क, 25 लाख के जेवर बरामद - September 15, 2026
- आगरा के प्राचीन श्री सिद्धिविनायक मंदिर में 66वें गणेश महोत्सव के तहत हुआ विशाल भंडारे का आयोजन, हजारों भक्तों ने पाई प्रसादी - September 15, 2026