Live story time
Agra, Uttar Pradesh, India. केन्द्रीय कानून एवं न्याय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं। राजनीति के महारथी तो वे हैं ही, रैम्प पर भी कैटवॉक कर लेते हैं। इसका प्रमाण आगरा में देखने को मिला। हालांकि केन्द्रीय मंत्री ने यह कैटवॉक एक बुजुर्ग महिला की खुशी के लिए किया। मंत्री को कैटवॉक करते देख हर कोई हतप्रभ रह गया। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।
डेस्टिनेशन वेलफेयर सोसायटी द्वारा होटल ग्रांड में रविवार रात को मिस्टर एंड मिस इंडिया यूनिक -2022 के सीजन-2 का कार्यक्रम था। इसमें केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे। यहां प्रतिभागियों ने रैम्प पर कैटवाक किया। इसी कार्यक्रम की प्रतिभागी वंशिका फौजदार के साथ उनकी बेटी पीहू और 80 वर्षीय परनानी सुभद्रा कुमारी आई थीं।
पीहू और सुभद्रा ने केंद्रीय राज्यमंत्री से रैम्प पर उनके साथ उतरने की इच्छा जताई। प्रो. बघेल ने बच्ची और बुजुर्ग महिला की खुशी के लिए उनका प्रस्ताव स्वीकार कर लिया। इसके बाद उन्होंने उनके साथ रैम्प पर कैटवॉक किया। केंद्रीय राज्यमंत्री का कहना है कि बच्ची और बुजुर्ग महिला के चेहरे पर खुशी के भाव लाने के लिये रैम्प पर कैटवॉक की थी। दूसरों को खुशी देने से अच्छा कई काम नहीं है।
इस कार्यक्रम के लिए भाजपा नेता दिगम्बर सिंह धाकरे ने आयोजक अर्चना फौजदार का आभार जताया है। उन्होंने कहा- किसी के चेहरे की मुस्कुराहट बनकर देखिए, बहुत सुकून मिलता है।
- फरीदाबाद में अग्नि तांडव: केमिकल फैक्ट्री में धमाकों के साथ लगी आग, 35 कर्मचारी झुलसे, 2 की हालत नाजुक - February 16, 2026
- भिवाड़ी अग्निकांड: ‘गारमेंट’ की आड़ में चल रही थी मौत की फैक्ट्री, धमाके से दहली औद्योगिक नगरी; 8 मजदूर जिंदा जले - February 16, 2026
- आगरा में गूंजा सनातन एकता का स्वर: विराट हिंदू सम्मेलन में बोले वक्ता— ‘संगठित समाज ही राष्ट्र की शक्ति’ - February 16, 2026