मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक शानदार वीडियो सामने आया है। यहां एक शोहदे को बीच सड़क पर पीटा गया है। कई छात्राओं ने मिलकर शोहदे को चप्पलों से पीटा है। मौके पर जुटी भीड़ ने भी शोहदे की धुनाई की है। मामला मुरादाबाद के थाना ठाकुरद्वारा का है।
बता दें कि अभी कुछ दिन पहले ही शोहदे ने सादी वर्दी में जाती एक महिला कांस्टेबल के साथ छेड़छाड़ की थी और जब महिला ने विरोध किया तो महिला कांस्टेबल को सड़क पर जमकर पीटा गया था, लेकिन यहां ऐसा नहीं हुआ।सुबह-सुबह स्कूल जाती छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाला एक शोहदा लोगों की पकड़ में आ गया।
इसके बाद दोनों छात्राओं ने शोहदे पर थप्पड़ों की बरसात कर दी।छात्राओं ने शोहदे को चप्पलों से पीटा। बीच सड़क पर विवाद होते देख मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। शोहदा किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भाग खड़ा हुआ। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
गौरतलब है कि आए दिन शोहदों द्वारा छेड़छाड़ के मामले सामने आते रहते हैं। कई बार मौके पर भीड़ तो शोहदों को पीट देती है, लेकिन पुलिस द्वारा इनके खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया जाता। ऐसे में ये शोहदे दोबारा ऐसी घटनाओं को अंजाम देने की फिराक में रहते हैं। अगर पुलिस द्वारा शोहदों खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाए तो इस तरह की घटनाओं पर नकेल कसी जा सकती है और महिलाओं के प्रति सुरक्षित माहौल का निर्माण किया जा सकता है।
इस मामले में भी भीड़ द्वारा पीटे जाने के बाद शोहदे को छोड़ दिया गया। वहीं अगर पुलिस खुद इस मामले को संज्ञान में लेकर कार्रवाई करे तो शोहदों में ये मैसेज जाएगा कि वह बख्शे नहीं जाएंगे और उनके खिलाफ कानूनी एक्शन होगा।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- श्री हनुमत जयंती महोत्सव: आगरा में दिखेगा उज्जैन सा नजारा, बाबा महाकाल की पालकी और 551 किलो फलों के डोले संग निकलेगी शोभायात्रा - March 30, 2026
- आगरा में ‘डिजिटल अरेस्ट’ का खौफ: रिटायर्ड शिक्षक से ₹25 लाख की ठगी, ठगों ने दी आतंकियों से संबंध की धमकी - March 30, 2026
- मुगलों से किला फतह करने वाले वीरों को कब मिलेगा सम्मान? आगरा में प्रतिमा स्थापना के लिए जाट महासभा ने प्रभारी मंत्री को सौंपा ज्ञापन - March 30, 2026