उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में बाइक सवार मनचले ने छात्रा का दुपट्टा खींचा। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में छेड़छाड़ की यह घटना कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया में वायरल हो रही है।
जैसा कि वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि बाइक सवार लड़के ने स्कूल से लौट रही चार छात्राओं में से एक लड़की का दुपट्टा खींच लिया। छेड़छाड़ के बाद मौके से फरार हो गया। वायरल वीडियो की जानकारी के बाद एसपी ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि बाइक सवार की पहचान की जा रही है।
एसपी ने घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़िता छात्रा के घरवालों से भी मुलाकात की है। उन्होंने जांच के बाद कड़ी कार्यवाही करने का भरोसा दिलाया है। जिले के बिलग्राम कोतवाली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल सीसीटीवी वीडियो में सड़क किनारे जा रही चार छात्राओं में से एक छात्रा का दुपट्टा तेज रफ्तार बाइक सवार खींचता नजर आ रहा है।
मनचलों के व्यवहार के कारण छात्राएं काफी डर गईं। बारिश वाली सड़क पर छात्रा गिरते-गिरते बचती है। इसके बाद में डरी-सहमी छात्राएं तेजी से भागने लगती हैं। वहीं, बाइक सवार तेज रफ्तार में गाड़ी को फर्राटा भरते हुए वहां से फरार हो जाता है।
हरदोई के एसपी नीरज जादौन ने वायरल सीसीटीवी और लोगों से पूछताछ के बाद बाइक सवार आरोपी की गिरफ्तारी के आदेश जारी किए हैं। एसपी ने कहा कि वायरल वीडियो के आधार पर बाइक सवार शोहदे की तलाश तेज कर दी गई है। पीड़िता के घरवालों की शिकायत मिलने के बाद बाइक सवार पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
साभार सहित
- टीबी मुक्त आगरा के संकल्प को मिलेगी रफ्तार: UNM फाउंडेशन के सहयोग से 50 मरीजों को बांटी गई पोषण पोटली - October 30, 2026
- टीबी मुक्त आगरा के संकल्प को मिलेगी रफ्तार: UNM फाउंडेशन के सहयोग से 50 मरीजों को बांटी गई पोषण पोटली - October 30, 2026
- ”मेजा बदलेगा तो प्रयागराज बदलेगा”: संजय भूषण कुशवाहा ने सिरसा से उरुवा तक गांवों में किया दौरा, किसानों-युवाओं से किया सीधा संवाद - October 30, 2026