यूपी में गाजियाबाद के होटल महादेव में पुलिस ने एक बड़े ऑनलाइन सेक्स रैकेट का खुलासा किया है, जिसे एक इंटरनेशनल वेबसाइट के माध्यम से संचालित किया जा रहा था। पुलिस ने मौके से शिवानी और खुशी गौतम नामक दो युवतियों को अर्धनग्न हालत में गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, ये युवतियां ₹100 प्रति घंटे के रेट पर ऑनलाइन ही ग्राहकों को अपनी ‘सेक्सी अदाओं’ से लुभाती थीं। इस रैकेट के ग्राहकों की संख्या केवल भारत में ही नहीं, बल्कि कई अन्य देशों में भी बताई गई है।
पुलिस ने मोहित, शिवानी और खुशी को गिरफ्तार किया है, जबकि गैंग के मुख्य लीडर अनुज और राज अभी फरार हैं। पुलिस ने होटल के कमरे से सेक्स टॉय और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया है। चौंकाने वाली बात यह भी सामने आई है कि गिरफ्तार आरोपी मोहित अपनी नई नवेली दुल्हन से भी यह अवैध धंधा करा रहा था, जिससे उसने कुछ दिन पहले आर्य समाज मंदिर में शादी की थी।
पुलिस के बयान के मुताबिक, “कमरे में दो युवतियां नग्न हालत में लैपटॉप पर वीडियो कॉल के जरिये अश्लील कृत्य कर रही थीं। उनमें से एक मोहित की पत्नी थी, जिससे मोहित ने कुछ दिन पहले आर्य समाज मंदिर में शादी की थी। वहीं, दूसरी उसी के पड़ोस में रहने वाली युवती थी।” दोनों युवतियों ने पूछताछ में बताया कि वे वेबसाइट के जरिये लोगों को प्रलोभित कर उनसे रकम डलवाती हैं। उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें उनकी सहेली दीक्षा ने इन आरोपियों से मिलवाया था।।
पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और इस पूरे इंटरनेशनल रैकेट की तह तक जाने की कोशिश कर रही है।
- पीएम मोदी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए सांसद नवीन जैन ने अर्पित किए 24 अर्घ्य: कमला नगर के जैन मंदिर में विश्व शांति महायज्ञ का तीसरा दिन - November 19, 2026
- वाटर वर्क्स गौशाला में हुआ ‘भक्त प्रहलाद और नरसिंह अवतार’ की लीला का मंचन: श्रीकृष्ण लीला महोत्सव में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ - November 19, 2026
- बल्केश्वर महादेव मंदिर में गूंजे पारंपरिक मंगलगीत: देवउठनी एकादशी की पूर्व संध्या पर धूमधाम से मनाया गया लग्न उत्सव - November 19, 2026