फिरोजाबाद: हर घर तिरंगा अभियान से पहले ही भाजपा के हर घर तिरंगा अभियान के शहर भर में लगे होर्डिंग से सीएम योगी आदित्यनाथ का चेहरा काट दिया है। जिससे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है।
अधिकतर पोस्टरों पर इस तरह की हरकत को अंजाम दिया गया है। इस घटना से आक्रोशित होकर भाजपाइयों ने पुलिस को इस घटना की सूचना दी और आरोपियों को पकड़ कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग उठाई.
भारतीय जनता पार्टी की ओर से आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत फिरोजाबाद शहर में जगह.जगह हर घर तिरंगा अभियान के होर्डिंग्स और पोस्टर लगाए गए हैं। इन होर्डिंग्स पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत भाजपा के दिग्गज नेताओं की तस्वीरें हैं।
शनिवार की सुबह जब लोग घूमने निकले तो होर्डिंग को देखकर चौंक गए। सभी होर्डिंग से मुख्यमंत्री योगी का चेहरा काट दिया गया है। किसी ने बड़ी ही सफाई से इस करतूत को अंजाम दिया है।
होर्डिंग से मुख्यमंत्री योगी का चेहरा काटे जाने की खबर मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। जानकारी होने पर पुलिस प्रशासन में भी हड़कंप मच गया। नगर निगम द्वारा इन होर्डिंग को हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
शहर भर में लगे होर्डिंग से मुख्यमंत्री का चेहरा गायब किए जाने की चर्चाएं जोर शोर से चल रही है।
लोगों का कहना है कि होर्डिंग से मुख्यमंत्री योगी का चेहरा काटे जाने के पीछे किसी की शरारत है तो कोई इसे साजिश बता रहा है। लोगों का कहना है कि जिस तरह से होर्डिंग से तस्वीरें काटी गई हैंए यह किसी एक व्यक्ति का काम नहीं है।
भाजपा नेताओं का कहना है कि सभी होर्डिंग 20 से 25 फीट की ऊंचाई पर लगी हैं। जिसने भी यह हरकत की हैए वह बेहद की शर्मनाक है। पुलिस प्रशासन द्वारा जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए।
दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
इस मामले में दो लोगों के विरुद्ध थाना उत्तर में एफआईआर दर्ज कराई गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है। इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी रवि रंजन ने स्पष्ट कहा कि जिन्होंने भी यह अपराधिक कृत्य किया है, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। उनके विरूद्ध सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
- आगरा पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 3 अधिकारियों का तबादला, 6 नए अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी - June 4, 2026
- आगरा में भाजपा की ‘प्रशासनिक समन्वय’ बैठक: कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने कार्यकर्ताओं को दिए मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियां जन-जन तक पहुँचाने के निर्देश - June 4, 2026
- आगरा में चोरी का अनोखा तरीका: पेटीज लेने आई बुर्काधारी महिला ने पार की कोल्ड ड्रिंक की पेटी, वीडियो वायरल - June 4, 2026