मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिजनौर लोकसभा के कस्बा चांदपुर में और नगीना लोकसभा के कसबा नगीना में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करके भाजपा गठबंधन के लिए मतदान की अपील की।
दुनिया ने देखी भारत की एयरस्ट्राइक
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा और रालोद का गठबंधन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश की बागडोर सौंपने के लिए हुआ है। पिछले दस वर्षों में देश में जो विकास कार्य और ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं उनका डंका पूरा विश्व में बज रहा है।
वैश्विक मंच पर रोजाना भारत का नाम छाया रहता है। पुलवामा हमले के बाद भारत की एयर स्ट्राइक को ब्रिटेन के प्रमुख समाचार पत्र द गार्डियन ने अब प्रकाशित किया है। कहा है कि पाकिस्तान में दो साल पहले बीस आतंकवादी मारे गए थे। भारत की आतंकवाद के विरुद्ध जीरो टारेंस नीति को अब दुनिया के तमाम देश अपना रहे हैं।
किसान सरकार के एजेंडे में शामिल
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में ऐसा पहली बार हो रहा है जब किसान किसी सरकार के एजेंडे में शामिल हैं। किसानों की ऋण माफी, सम्मान निधि के साथ साथ तमाम किसा हित की योजनाएं चलाई जा रही है। किसानों के मसीहा को भारत रत्न देकर किसानों को सम्मान प्रधानमंत्री ने दिया है। पहले किसानों को कोई सुविधा नहीं मिलती थी। गन्ने का भुगतान दस दस वर्षों में होता था।
सीएम ने कहा कि आज प्रदेश की 120 में से 105 मिलें सात दिन में गन्ना मूल्य का भुगतान कर रही हैं। बाकि 15 मिलों पर भी शिकंजा कसा जा रहा है। जो मिलें किसानों का भुगतान नहीं करेंगी उन्हें नीलाम करके किसानों को ही उनका मालिक बना दिया जाएगा।
आज यूपी में दंगा नहीं होता है
योगी ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में दंगा नहीं होता न ही कोई खतरा है। पांच साल पहले गुंडे बदमाशों के डर से बेटी, व्यापारी और नागरिक प्रदेश से पलायन करते थे आज गुंडे बदमाश प्रदेश से पलायन कर गए हैं। पांच साल पहले किसी ने नहीं सोचा था कि कश्मीर आतंक मुक्त हो जाएगा। अयाेध्या में राम मंदिर बन जाएगा। लेकिन ये सब भाजपा ने साकार कर दिया। इस कायाकल्प और शक्ति का आधा्र आपका एक वोट है।
सभा में भाजपा लोकदल गठबंधन प्रत्याशी चंदन चौहान ने अपने पक्ष में मतदान की अपील की। सभा का संचालन पूर्व विधायक कमलेश सैनी ने किया। पश्चिम क्षेत्र अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया, पूर्व मंत्री और एमएलसी अशोक कटारिया, एमएलसी वंदना चौहान, कैबिनेट मंत्री अनिल सिंह आदि ने भी जनसभा को संबोधित किया।
चंदन अच्छे परिवार से हैं, इनके माथे पर चंदन जरूर लगाना
योगी ने कहा कि हमने बिजनौर में भी कहा कि चंदन के माथे पर चंदन लगाना है। इनके पिता संजय चौहान भी भाजपा रालोद गठबंधन से चुनाव जीते थे। इनका परिवार अच्छा परिवार है।
पश्चिम की हवा मोदी के गले में पहनाएगी 80 मनकों की माला
योगी ने कहा कि आप संकल्प लें कि जो राम को लाएं हैं हम उनको लाएंगे।आपके यहां 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान है। यहां से निकली हवा ही पूरे प्रदेश में प्रधानमंत्री मोदी के गले में 80 मनकों की माला पहनाएगी। आप सभी एक दिन की छुट्टी लेकर लोकतंत्र के पर्व में शामिल जरूर हों।
-एजेंसी
- यूपी के अलीगढ़ में युवक ने की ममेरी बहन से किया निकाह, पहली बीबी को तीन तलाक़ देकर घर से निकाला, केस दर्ज - April 24, 2025
- See the World Clearly with Laser Refractive Surgery – A Guide to Life Beyond Glasses - April 24, 2025
- Vedanta to Train 80 More Budding Archers in Odisha’s Kalahandi, Olympian Rahul Banerjee to Mentor - April 24, 2025