बरेली। बरेली शहर के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में दिवाली की रात जुआरियों के एक समूह ने पुलिस पर हमला बोल दिया। जुआ खेलने से रोकने पर ये जुआरी हिंसक हो उठे। पुलिसकर्मियों पर लाठी-डंडे, लोहे की सरिया और ईंटें बरसाईं। वर्दी भी फाड़ दी। एक एसआई, और एक कांस्टेबल घायल हुआ है। इस हमले में होमगार्ड किसी तरह बच निकला।
पुलिस ने नौ जुआरियों को हिरासत में ले लिया है। बरेली के पुलिस अधीक्षक मानुष पारीक ने बताया कि पुलिस टीम पर हमला करने और उपद्रव करने वाले जुआरियों के खिलाफ थाना प्रेमनगर पुलिस ने 15 लोगों को नामजद और 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ 191 (2)190, 109, 121(1) 115 (2) सहित कई अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इनमें से नौ जुआरियों को हिरासत पकड़ा जा चुका है।
दीपावली की रात थाना प्रेमनगर पुलिस को गश्त के दौरान करीब रात 10.30 बजे होली चौक के पास कुछ लोग जुआ खेलते हुए दिखाई दिए। उनके पास अन्य लोग भीड़ लगाकर खड़े हुए थे। जैसे ही पुलिस वहां पहुंची तो भीड़ को देखकर उन्हें अपने-अपने घर जाने के लिए कहा। इतने पर ही होली चौक, बांके की छावनी, प्रेमनगर निवासी अशोक गाली पुलिसकर्मियों से गलौज करने लगा।
एसआई शुभम चौधरी ने नाराजगी जताई तो तो धीरज, विजय, कपिल, विपिन, नन्हें, राजू, छोटेलाल, विनोद, कुनाल, आदेश, रमेश चन्द्र, अर्जुन, राहुल, वरुण कुमार समेत 20 अज्ञात लोगों ने एक राय होकर जान से मारने की नीयत से पुलिसकर्मियों पर हमला बोल दिया। लाठी- डंडे, लोहे की सरिया और ईटों से हमला किया। दोनों पुलिसकर्मियों की वर्दी भी फाड़ दी। होमगार्ड दिनेश चंद्र ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।
हमले में एसआई शुभम चौधरी और कांस्टेबल मनीष गम्भीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
साभार सहित
- यूपी के किसानों के लिए CM योगी का ‘होली गिफ्ट’: 460 करोड़ रुपये सीधे खातों में ट्रांसफर, बिचौलियों का खेल खत्म - February 21, 2026
- प्यार के लिए बदली पहचान, मुनतरीन ने मुस्कान बनकर अजय से की शादी, गंगाजल पीकर खोला रोजा, पुलिस से की सुरक्षा की मांग - February 21, 2026
- संघ के संघर्ष और सेवा पर आधारित फिल्म ‘शतक’ का दमदार आगाज़, सिनेमाघरों में गूंजे ‘भारत माता की जय’ के नारे - February 21, 2026