फ़ोटो क्रेडिट अमर उजाला
अंबेडकरनगर। बिजली कटौती से नाराज एक सिपाही ने यूपी के अंबेडकरनगर जिले में एक बिजली उपकेंद्र पर फायरिंग कर दी। इसके बाद सिपाही को गिरफ्तार कर लिया गया है। बतातें चलें कि बिजली कटौती से नाराज सिपाही ने मंगलवार रात जाफरगंज उपकेंद्र पहुंचकर कर्मचारियों पर फायरिंग कर दी। हालांकि गनीमत यह रही कि कर्मचारी बाल बाल बच गए। मालीपुर पुलिस ने देर रात ही लखनऊ में तैनात सिपाही को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार उपकेंद्र जाफरगंज से हुई बिजली कटौती के बाद रात साढ़े 10 बजे करीब बेलउवा बरियारपुर निवासी शरद सिंह घर से निकला और उपकेंद्र पहुंच गया। वह लखनऊ में बतौर सिपाही तैनात है। परिजनों के अनुसार छुट्टी पर घर आया था। उपकेंद्र पर पहुंचकर उसने पिस्टल निकाली और जमीन पर रखकर बैठ गया। इसके बाद उसने फायरिंग कर दी।
पुलिस के अनुसार घटना के समय वह नशे में था। कोई बड़ी वारदात हो सकती थी। संयोग से फायरिंग में बिजलीकर्मी बाल बाल बच गए। थोड़ी ही देर बाद पहुंची मालीपुर पुलिस ने आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर लिया है। रात में ही बिजलीकर्मी जितेंद्र मिश्र की तहरीर पर हत्या के प्रयास आदि की धारा में केस दर्ज कर लिया गया।
सीओ अकबरपुर देवेंद्र मौर्य ने सिपाही को गिरफ्तार किए जाने की पुष्टि की है। बताया कि उसकी तैनाती लखनऊ में कहां है यह पता कराया जा रहा है?
साभार सहित
- श्री हनुमत जयंती महोत्सव: आगरा में दिखेगा उज्जैन सा नजारा, बाबा महाकाल की पालकी और 551 किलो फलों के डोले संग निकलेगी शोभायात्रा - March 30, 2026
- आगरा में ‘डिजिटल अरेस्ट’ का खौफ: रिटायर्ड शिक्षक से ₹25 लाख की ठगी, ठगों ने दी आतंकियों से संबंध की धमकी - March 30, 2026
- मुगलों से किला फतह करने वाले वीरों को कब मिलेगा सम्मान? आगरा में प्रतिमा स्थापना के लिए जाट महासभा ने प्रभारी मंत्री को सौंपा ज्ञापन - March 30, 2026