आगरा। मथुरा से आगरा कैंट रेलवे स्टेशन आ रही इंटरसिटी एक्सप्रेस अजीबोगरीब वाकया हुआ। चलती ट्रेन में अचानक एक पति ने अपनी पत्नी की पिटाई शुरू कर दी तो पत्नी ने यात्रियों से वीडियो बनाने कहा, ताकि वह अपने परिवारीजनों को दिखा सके। यात्रियों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, वायरल वीडियो रविवार की रात्रि का है। मथुरा से आगरा आ रही इंटरसिटी एक्सप्रेस में अचानक एक व्यक्ति का अपनी पत्नी से किसी बात पर विवाद हो गया। पत्नी ने मोबाइल फोन से इसकी शिकायत अपने मायके वालों से करने की चेतावनी दी तो पति ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया। पत्नी मोबाइल फोन लेने के लिए पति से भिड़ गई।
दोनों के बीच काफी देर तक विवाद होता रहा। पति ने मोबाइल फोन नहीं लौटाया और पत्नी को दनादन कई थप्पड़ जड़ दिए। पिटाई के चलते महिला बर्थ से नीचे बोगी के फर्श पर गिर गई और रोने लगी।
महिला ने यात्रियों से पति द्वारा की जा रही पिटाई की वीडियो बनाने की गुहार लगाई। कुछ यात्रियों ने इसका वीडियो बनाकर प्रसारित कर दिया। पत्नी का कहना था कि वह लोगों के सामने अपनी पिटाई की वीडियो परिवार के लोगों को दिखाएगी।
आगरा कैंट रेलवे स्टेशन आने पर कुछ यात्रियों ने रेलवे पुलिस को घटना की जानकारी दी। आरपीएफ इंस्पेक्टर आगरा कैंट ने कहा कि मामले की पड़ताल की जा रही है।
- दिल्ली से आगरा तक एक ही कहानी: सरकारी खुदाई, अंधेरी रात और नागरिकों की सस्ती जान— कब जागेगा प्रशासन? - February 6, 2026
- DEI आगरा में ‘गर्भ संस्कार’ पर मंथन: चरित्र निर्माण की पहली प्रयोगशाला है गर्भावस्था— डॉ. बी. एस. जोहरी - February 6, 2026
- Agra News: 8 फरवरी को भगवामय होगी ताजनगरी, शाहगंज से बल्केश्वर तक ‘विराट हिंदू सम्मेलन’ की गूंज - February 6, 2026