नीट यूजी के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के लिए अहम सूचना है। परीक्षा फॉर्म में सुधार करने के लिए करेक्शन विंडो 18 मार्च 2024 से ओपन की जाएगी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से इस संबंध में ऑफिशियल सूचना जारी की गई है।
इसके मुताबिक नीट यूजी परीक्षा के लिए करेक्शन विंडो 18 मार्च 2024 को ओपन होगी जोकि 20 मार्च 2024 तक खुली रहेगी। इस दौरान कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट https://exams.nta.ac.in/NEET पर जाकर अपने आवेदन पत्र में सुधार करना होगा।
एनटीए ने जारी सूचना में यह भी कहा गया है कि बीस मार्च को रात 11 बजकर 50 मिनट के बाद से कोई भी करेक्शन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इसलिए इस बात का ध्यान रखें। इसके साथ ही उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि वे जो भी सुधार कर रहे हैं वह बहुत सावधानी से करें, क्योंकि इसके बाद आगे उन्हें कोई मौका नहीं मिलेगा।
नीट यूजी परीक्षा फॉर्म में करेक्शन करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स
सबसे पहले कैंडिडेट्स को आधिकारिक वेबसाइट Exams.nta.ac.in पर जाना होगा। अब होमपेज पर जाएं और NEET UG 2024 करेक्शन लिंक को सेलेक्ट करें। आवश्यक फ़ील्ड एडिट करें। प्रक्रिया पूरी करें और आवश्यक शुल्क जमा करें। इसके बाद, भविष्य के संदर्भ के लिए फॉर्म में किए गए सुधार का प्रिंटआउट लेकर रख लें।
16 मार्च तक करें नीट यूजी परीक्षा के लिए आवेदन
हाल ही में NEET UG 2024 परीक्षा के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख बढ़ा दी गई थी। इसके तहत, अब कैंडिडेट्स को 16 मार्च, 2024 तक परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का मौका दिया गया है। ऐसे में, जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक अप्लाई नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट https://exams.nta.ac.in/NEET पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। अभ्यर्थी इस बात का ध्यान रखें कि लास्ट डेट बीतने के बाद कोई दूसरा मौका नहीं मिलेगा।
-एजेंसी
- मैनपुरी में विश्व क्षय रोग दिवस: 91 ग्राम पंचायतें हुईं ‘टीबी मुक्त’, प्रधानों को महात्मा गांधी की प्रतिमा देकर किया सम्मानित - March 24, 2026
- Agra News: लालघड़ी गांव में MSW छात्रों की अनूठी पहल, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर से ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत - March 24, 2026
- आगरा नगर निगम: ‘अफ़सरशाही’ बनाम ‘जनप्रतिनिधि’ या रणनीतिक चूक? मेयर और नगर आयुक्त के टकराव की पूरी इनसाइड स्टोरी - March 24, 2026