WPL: कल दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम पर होगा एलिमिनेटर मुकाबला

SPORTS

महिला प्रीमियर लीग की टॉप-3 टीमों का फैसला हो गया है। दिल्ली कैपिटल्स लगातार दूसरे सीजन टेबल टॉपर रही। टीम को सीधे फाइनल में एंट्री मिली है। वहीं दूसरे नंबर पर रहने वाले मुंबई इंडियंस और तीसरे नंबर की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा। इसे जीतने वाली टीम को फाइनल में एंट्री मिलेगी। 15 मार्च को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम पर एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा।

कैसी होगी दिल्ली की पिच?

अरुण जेटली स्टेडियम पर ही अभी तक दिल्ली फेज के सारे मैच हुए हैं। पिच बल्लेबाजी के लिए आसान होती है। दूसरी पारी में बैटिंग और भी आसान हो जाती है। हालांकि तेज गेंदबाजों के खिलाफ जरूरत संभलकर बैटिंग करने की जरूरत है। नई गेंद से तेज गेंदबाजों को स्विंग मिलती है। यही वजह है बल्लेबाजों को शुरुआत में सतर्क रहने की जरूरत है।

एलिस पैरी ने मुंबई के खिलाफ ही पिछले मुकाबले में 6 विकेट चटकाए थे।

मुंबई की बैटिंग जूझ रही बैटिंग और बॉलिंग दोनों से

मुंबई इंडियंस ने पिछले सीजन डब्ल्यूपीएल का खिताब जीता था लेकिन इस सीजन टीम की बैटिंग और बॉलिंग दोनों जूझ रही है। दिल्ली फेज में टीम को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ करारी हार झेलनी पड़ी थी। अमेलिया केर, नैट सिवर ब्रंट और हैली मैथ्यूज जैसी बड़ी विदेशी खिलाड़ी का नहीं चलना मुंबई के लिए परेशानी खड़ी कर रहा है। आरसीबी की बैटिंग में गहराई नहीं है। टॉप-5 के बाद कोई ऐसी बल्लेबाज नहीं है, जिसपर भरोसा किया जाए।

MI vs RCB हेड टू हेड

मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच अभी तक महिला प्रीमियर लीग में 4 मुकाबले हुए हैं। मुंबई ने शुरुआती तीन मैचों को आसानी से अपने नाम किया था। लेकिन आखिरी मुकाबले में आरसीबी ने जीत हासिल की। जहां मुंबई कमबैक करना चाहेगी तो वहीं आरसीबी उसी प्रदर्शन को दोहराने के इरादे से मैदान पर आएगी।

इस प्रकार हैं दोनों टीमें

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: स्मृति मंधाना (कप्तान), सोफी मोलिनक्स, एलिसे पेरी, सोफी डिवाइन, ऋचा घोष (डब्ल्यू), जॉर्जिया वेयरहम, दिशा कसाट, श्रेयंका पाटिल, आशा शोभना, श्रद्धा पोखरकर, रेणुका ठाकुर सिंह, एकता बिष्ट, केट क्रॉस, सब्बिनेनी मेघना, नादिन डी क्लार्क, सिमरन बहादुर, इंद्राणी रॉय, शुभा सतीश

मुंबई इंडियंस: यास्तिका भाटिया (डब्ल्यू), हेले मैथ्यूज, नेट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (सी), अमेलिया केर, अमनजोत कौर, एस सजना, पूजा वस्त्रकार, हुमैरा काजी, शबनीम इस्माइल, सैका इशाक, क्लो ट्रायॉन, फातिमा जाफर, कीर्तन बालाकृष्णन, इस्सी वोंग, जिन्तिमनी कलिता, प्रियंका बाला, अमनदीप कौर

-एजेंसी

Dr. Bhanu Pratap Singh