मानसून 2022 पर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पहली भविष्यवाणी कर दी है। दक्षिण पश्चिमी मानसून के पूर्वानुमान में गुरुवार IMD ने कहा कि इस साल मानसून ‘सामान्य’ रहेगा। जून से सितंबर के दौरान औसत वर्षा अब 868.6 मिमी मानी जाएगी, पहले 880.6 मिमी थी। इस बार नए औसत की तुलना में 99% बारिश के आसार है (+/- 5%)। 96-104% बारिश को सामान्य कहा जाता है। नया आंकड़ा 1971 से 2021 का औसत है। निजी एजेंसी ‘स्काईमेट’ भी ने इस साल भारत में ‘सामान्य’ मानसून की भविष्यवाणी की है। उसके अनुसार सामान्य बारिश की 65% उम्मीद है। एजेंसी ने कहा कि यह भारत के कृषि क्षेत्र के लिए अच्छा संकेत है जिसने कोविड की चुनौती के बावजूद अच्छा परफॉर्म किया है।
मानसून पर IMD की भविष्यवाणी
मौसम विभाग ने मानसून का जो पूर्वानुमान जारी किया है, उसके अनुसार देशभर में अच्छी बारिश होगी। उत्तर भारत में सामान्य से बेहतर बारिश का अनुमान लगाया गया है। पूर्वोत्तर के कुछ इलाकों में सामान्य से कम बारिश के आसार हैं। IMD के अनुसार मॉनसून के साथ-साथ बारिश पर ला नीना का असर भी दिखेगा।
हर साल IMD दो चरणों में मॉनसून की बारिश पर पूर्वानुमान जारी करता है। पहली भविष्यवाणी अप्रैल में होती है और दूसरी जून में। पहली स्टेज में मौसम विभाग की ओर से पूरे देश में मॉनसून सीजन (जून-सितंबर) के दौरान होने वाली बारिश का पूर्वानुमान पेश किया जाता है।
IMD की ओर से वीडियो कॉन्फ्रेंस में मॉनसून का पूर्वानुमान जारी किया जाएगा। इंटरऐक्टिव वीडियो कॉन्फ्रेंस में पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अलावा IMD के अधिकारी भी होंगे। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव डॉ एम रवींद्रन बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस दौरान IMD के डायरेक्टर जनरल डॉ एम मोहपात्रा मानसून पर प्रजेंटेशन देंगे।
ला नीना के असर से दिल्ली में जुलाई में मानसून सबसे अच्छा रहेगा। इस दौरान जोरदार बारिश भी हो सकती है। अगस्त आते-आते ला नीना न्यूट्रल कंडिशन में पहुंच जाएगा। स्काईमेट के अनुसार राजधानी में सामान्य तौर पर मॉनसून 26 से 27 जून तक पहुंचता है। इससे पहले राजधानी में प्री-मानसून की गतिविधियां होंगी। मानसून जुलाई में अपने पूरे जोर पर रहेगा। राजधानी में जुलाई में मानसून सामान्य या सामान्य से थोड़ा अधिक रहने की संभावना है।
‘सामान्य’ रहेगा मानसून, स्काईमेट की भविष्यवाणी
देश में इस साल मानसून के सामान्य रहने के आसार हैं। मौसम की भविष्यवाणी करने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट ने यह अनुमान लगाया है। एजेंसी के मुताबिक मानसून की शुरुआत अच्छी रहने की उम्मीद है। जून में ही सबसे ज्यादा बारिश हो सकती है। किसानों के लिए यह अच्छी खबर मानी जा रही है, क्योंकि शुरुआती महीने में फसलों की बुवाई के लिहाज से अच्छी बारिश होगी।
-एजेंसियां
- रेडवॉप केमिकल्स ने आईआईटी बॉम्बे में 3डी कंक्रीट प्रिंटिंग पर अंतर्राष्ट्रीय कार्यशाला में भाग लिया - March 28, 2024
- काम की खबर: यूपी के चारों एक्सप्रेस वे पर नहीं बढ़ेगा टोल टैक्स, नई रेट लिस्ट जारी - March 28, 2024
- लोकसभा चुनाव 2024: सपा ने जारी की पहले चरण के लिए स्टार प्रचारकों की सूची, जेल में बंद आज़म खान भी लिस्ट में शामिल - March 28, 2024