नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद और लोकसभा के नेता विपक्ष राहुल गांधी पेपर लीक और एजुकेशन सिस्टम को लेकर लगातार सवाल उठा रहे हैं। इसको लेकर बीते दिनों उन्होंने कोटा और देहरादून में छात्रों को संबोधित किया था। इसके बाद वो प्रयागराज में छात्रों को संबोधित करेंगे। इस रैली में छात्रों से जुड़ने की उन्होंने अपील की है। साथ ही कहा, अब बहाने नहीं चलेंगे-जवाबदेही लीजिए, या कुर्सी छोड़िए।
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, “जॉब नहीं मिलेगा, तो सिंहासन हिलेगा।” कोटा के बाद, देहरादून के बाद अब ‘छात्रों की गूंज’ प्रयागराज पहुंच रही है। यह वो शहर है जहां लाखों नौजवान सालों से तैयारी कर रहे हैं-फ़ॉर्म भरते हैं, फीस देते हैं, और इंतज़ार करते रहते हैं।
उन्होंने आगे लिखा, पेपर लीक ने उनका आज छीना। रुकी हुई भर्तियों ने उनका कल। और अभी कुछ दिन पहले, दिल्ली में इन्हीं बच्चों पर लाठियां और पैलेट चलाए गए-सिर्फ़ इसलिए कि उन्होंने अपने हक़ की बात की। हम उनकी आवाज़ उठाते रहेंगे और उन्हें इंसाफ़ दिलाकर रहेंगे। अब बहाने नहीं चलेंगे-जवाबदेही लीजिए, या कुर्सी छोड़िए। 8 अगस्त-प्रयागराज में मिलते हैं।
- मायावती ने राहुल गांधी के धरने पर भी साधा निशाना: कहा- संसद थाने के बाहर बैठे कांग्रेस नेता जंतर-मंतर पर दलितों का विरोध देखने क्यों नहीं गए? - August 23, 2026
- श्रावण मास के चौथे सोमवार को लेकर सजी पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर की भव्य अलौकिक छटा, परंपरागत मेले का हर्षोल्लास के साथ हुआ शुभारंभ - August 23, 2026
- नाम के साथ ‘था’ नहीं, ‘थे’ बनकर जिएं…आगरा में ‘वंडरफुल जैनिज्म-6’ का आयोजन, मुनिश्री समत्व सागर महाराज ने युवाओं को दिए जीवन-मूल्यों के संस्कार - August 23, 2026