अगर गोदी में Laptop रखकर काम करते हैं तो आपकी ये एक छोटी सी गलती आपकी सेहत पर भारी पड़ सकती है. गोद में लैपटॉप चलाने के नुकसान अगर आपको पता चल गए तो अगली बार आप इस तरह की गलती करने से पहले 100 बार सोचेंगे. आज हम बात करेंगे कि आखिर गोद में लैपटॉप को यूज करने से आपकी सेहत को कौन-कौन से नुकसान हो सकते हैं.
बेशक बेड पर लैपटॉप को गोद में बैठकर काम करना दो पल के लिए आराम दे सकता है. लेकिन दो पल का आराम आगे चलकर कितनी बड़ी मुसीबत लेकर आ सकता है, इस बात का अंदाजा किसी को नहीं होता.
हो सकती हैं ये बीमारियां
स्किन की बीमारी: लैपटॉप से निकलने वाली गर्म हवा से त्वचा पर जलन हो सकती है, जिसे टोस्टेड स्किन सिंड्रोम कहा जाता है.
फर्टिलिटी पर प्रभाव: पुरुषों में लैपटॉप से निकलने वाली गर्म हवा शुक्राणुओं की संख्या और गुणवत्ता को कम कर सकती है.
पीठ दर्द: गोद में लैपटॉप रखकर चलाने और गलत मुद्रा (posture) में बैठने से पीठ दर्द की दिक्कत हो सकती है.
हालांकि, इस बात का कोई भी ठोस सबूत नहीं है कि वाकई गोद में लैपटॉप रखकर चलाने से स्किन और फर्टिलिटीपर प्रभाव पड़ता है. लेकिन सतर्क रहने और गोद में लैपटॉप चलाने की आदत को बदलकर सेहत का ख्याल तो रखा ही जा सकता है.
ध्यान दें
अगर आप लोग भी बीमारियों से बचना चाहते हैं तो इसके लिए सबसे बेस्ट यही है कि आप लैपटॉप को टेबल पर रखकर ही चलाएं. आंखों की देखभाल के लिए हर 20-30 मिनट में ब्रेक लें और अपनी आंखों को आराम दें. इन टिप्स को फॉलो कर आप गोद में लैपटॉप रखकर चलाने से होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं से बच सकते हैं.
– एजेंसी
- ₹79,900 के ब्लैक आउटफिट में सीरत कपूर का बोल्ड ग्लैमरस अवतार: डिजाइनर गजल गुप्ता के ‘Vintage Lily’ लुक ने खींचा ध्यान - October 22, 2026
- आगरा में राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन: स्वास्थ्य अधिकारियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण - October 22, 2026
- आगरा में मनाया गया ‘खुशहाल परिवार दिवस’: शहरी और ग्रामीण स्वास्थ्य इकाइयों पर एचआरपी महिलाओं और नव दंपतियों को दी गई परिवार नियोजन की जानकारी - October 22, 2026