Nagar Nigam Election कहीं बदल तो नहीं गया आपके वार्ड का नम्बर?

Election

नगर निगम ने वार्डों की विस्तारित सूची जारी की, दो बढ़े, दो घटे, कई के बदल गये नम्बर

Agra, Uttar Pradesh, India. नगर निगम के सीमा विस्तार के बाद केके नगर और दहतोरा नाम से दो नए वार्ड बन गए हैं, जबकि महर्षिपुरम और प्रकाश नगर वार्ड को खत्म कर दिया गया है। इस विस्तार में वार्डों की संख्या नहीं बढ़ाई गई है। पहले भी 100 वार्ड थे, अब भी 100 ही वार्ड हैं, लेकिन अधिकांश वार्डों के नंबर बदल गए हैं। आज रविवार को परिसीमन के बाद 100 वार्डों की सूची जारी कर दी गई।

नई सूची में वार्ड नंबर 96 महर्षिपुरम को समाप्त कर दिया गया है, इसकी जगह वार्ड नंबर 10 केके नगर बनाया गया है। वहीं, शाहगंज क्षेत्र के प्रकाश नगर वार्ड को समाप्त कर दिया गया है। इसी नाम से यमुनापार प्रकाश नगर नाम से वार्ड है। इस वार्ड के क्षेत्रों को शाहगंज, रूई की मंडी, नगला मोहन, लोहामंडी क्षेत्र में शामिल कर दिया गया है।

सीमा विस्तार होने के बाद पुराने वार्डों में नए क्षेत्र शामिल कर दिए गए हैं। इनमें राम मोहन नगर वार्ड 90 में यूपीएसआईडीसी साइट-सी, इंडस्ट्रियल एरिया को जोड़ा गया है, वहीं गोबर चौकी वार्ड 97 में फतेहाबाद रोड के आंशिक कलाल खेड़िया को जोड़ा गया। नगला मेवाती वार्ड में पूरा कलाल खेड़िया जुड़ा है। उखर्रा वार्ड में कहरई को जोड़ा गया, जबकि धांधूपुरा में तोरा, कुंआखेड़ा की सीमा तक का क्षेत्र रहेगा।
इंदिरापुरम क्षेत्र को शहीद नगर से हटाकर महादेव नगर से जोड़ा गया है। नगला मेवाती में फतेहाबाद रोड का गांव मियांपुर शामिल किया गया है। राहुल नगर बोदला में हेमा पेट्रोल पंप से पश्चिमपुरी तक का क्षेत्र शामिल है। दहतोरा में पूरा शास्त्रीपुरम और पश्चिमपुरी चौराहे तक का क्षेत्र रहेगा। करीब 19 वार्ड में नए क्षेत्रों को शामिल किया गया है।
ये हैं दो नए वार्ड
वार्ड 71- दहतोरा दहतोरा आबादी क्षेत्र नई और पुरानी आबादी, पश्चिमपुरी, रोड, बन्शी विहार बाहरी रोड, शास्त्रीपुरम।
वार्ड नंबर 88- केके नगर बाग सूरजभान, सीमेंट पाइप फैक्ट्री कालोनी, होली पब्लिक स्कूल, गणपति अपार्टमेंट, केके नगर, लता कुंज, बाईं का बाजार, अमर वाटिका, अमर विहार, गणपति विहार कालोनी सिकंदरा आबादी, सिकंदरा थाना, पुलिस क्वार्टर, कैलाश रोड आबादी, बाईंपुर रोड नई आबादी, आफिसर कालोनी, जल संस्थान, गायत्री विहार, शिवा कुंज, बाबरपुर।
सीमा विस्तार के बाद वार्डों के नम्बर इस प्रकार हैं-
वार्ड 1 काजीपाड़ा
वार्ड 2 गुम्मट तख्त खां
वार्ड 3 जगदीशपुरा पश्चिम
वार्ड 4 सेवला जाट
वार्ड 5 हिमाचल कालोनी
वार्ड 6 घास की मंडी
वार्ड 7 जगदीशपुरा पूर्वी
वार्ड 8 खतैना
वार्ड 9 ईदगाह
वार्ड 10 चारसू दरवाजा
वार्ड 11 नगला मोहन
वार्ड 12 नगला हरमुख
वार्ड 13 कछपुरा
वार्ड 14 सराय मलूक चंद
वार्ड 15 ढोलीखार
वार्ड 16 रतनपुरा
वार्ड 17 राजनगर
वार्ड 18 रामनगर
वार्ड 19 बुंदूकटरा
वार्ड 20 फ्री गंज
वार्ड 21 बारह खंभा
वार्ड 22 सौहल्ला
वार्ड 23 महादेव नगर
वार्ड 24 मोहनपुरा
वार्ड 25 गढ़ी भदौरिया
वार्ड 26 भोगीपुरा
वार्ड 27 बाग मुजफर खां
वार्ड 28 जागेश्वर नगर
वार्ड 29 धांधुपुरा
वार्ड 30 केदार नगर
वार्ड 31 अजीत नगर
वार्ड 32 नाई की सराय
वार्ड 33 खंदारी
वार्ड 34 लायर्स कालोनी
वार्ड 35 डेरा सरस
वार्ड 36 मुस्तफा क्वाटर्स
वार्ड 37 नगला अजीता
वार्ड 38 गैलाना
वार्ड 39 नामनेर
वार्ड 40 आजमपाड़ा
वार्ड 41 बालूगंज
वार्ड 42 राहुल नगर, बोदला
वार्ड 43 भगवती बाग
वार्ड 44 घटवासन
वार्ड 45 कटरा फुलैल
वार्ड 46 अशोक नगर
वार्ड 47 आवास विकास पूर्वी
वार्ड 48 घटिया आजम खां
वार्ड 49 नरीपुरा
वार्ड 50 सीता नगर
वार्ड 51 देव नगर
वार्ड 52 मंटोला
वार्ड 53 ट्रांस यमुना कालोनी
वार्ड 54 जयपुर हाउस
वार्ड 55 शाहदरा
वार्ड 56 लोहिया नगर
वार्ड 57 उखर्रा
वार्ड 58 नरायच पश्चिम
वार्ड 59 नगला मेवाती
वार्ड 60 नरायच पूर्वी
वार्ड 61 ख्यास पुरा
वार्ड 62 सरला बाग
वार्ड 63 तेलीपाड़ा
वार्ड 64 चावली
वार्ड 65 बेलनगंज
वार्ड 66 यमुना पार प्रकाश नगर
वार्ड 67 नवल गंज
वार्ड 68 नूरी दरवाजा
वार्ड 69 आवास विकास दक्षिण
वार्ड 70 ताल फिरोज खां
वार्ड 71 दहतोरा
वार्ड 72 नगला पदी
वार्ड 73 अलबतिया
वार्ड 74 सिकंदरा
वार्ड 75 आवास विकास पश्चिम
वार्ड 76 ढाकरान
वार्ड 77 शहीद नगर
वार्ड 78 मोतीगंज
वार्ड 79 जटपुरा
वार्ड 80 कमला नगर ब्लाक ए, बी, सी और डी
वार्ड 81 भीम नगर
वार्ड 82 टेढी बगिया
वार्ड 83 राजा की मंडी
वार्ड 84 कावेरी कुंज
वार्ड 85 खातीपाड़ा
वार्ड 86 विजय नगर
वार्ड 87 भूड़ का बाग, कमला नगर एक्सटेंशन
वार्ड 88 केके नगर
वार्ड 89 हरजू पुरा
वार्ड 90 राममोहन नगर
वार्ड 91 बल्केश्वर
वार्ड 92 रावतपाड़ा
वार्ड 93 वजीरपुरा
वार्ड 94 कमला नगर ई, एफ और जी ब्लाक
वार्ड 95 बाग फरजाना
वार्ड 96 धनकोट फब्बारा
वार्ड 97 गोबर चौकी
वार्ड 98 विभव नगर
वार्ड 99 पीपल मंडी
वार्ड 100 नाई की मंडी।

Dr. Bhanu Pratap Singh