हरिद्वार। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत शुक्रवार को हरिद्वार पहुंचे थे। यहां उन्होंने जगद्गुरू आश्रम पहुंचकर शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वर महाराज से आशीर्वाद लेकर उनकी कुशलता पूछी। इस दौरान उन्होंने किसान आंदोलन को लेकर भी अपनी बात रखी।
उन्होंने कहा कि किसानों को खेती का भाव चाहिए। सरकार अगर इसमें किसान का साथ नहीं देगी तो आंदोलन होगा ही। देश में किसानों की संख्या बहुत ज्यादा है, ऐसे में सरकार को कृषि को मजबूती देनी ही पड़ेगी।
खेती-किसानी को बचाना पड़ेगा। जब गांव के किसानों के हाथ मजबूत होंगे तभी किसान आत्मनिर्भर बन सकेगा। अगर किसानों से हटाकर कंपनियों को खेती की जिम्मेदारी दी ई तो देश फिर गुलाम होगा।
-एजेंसी
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- झांसी में दिव्य दरबार लगाने वाला काली सरकार निकला हिस्ट्रीशीटर, इंस्टाग्राम पर थे लाखों फॉलोअर्स, 12 साल पुराने केस में गिरफ्तार - October 11, 2026
- प्रशासनिक सेवा छोड़ राजनीति में उतरीं पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल का मिर्जापुर में भव्य स्वागत, समर्थकों ने लगाए “दिव्या दीदी जिंदाबाद” के नारे - October 11, 2026
- श्रीरामलीला महोत्सव 2026: चित्रकूट में जीवंत हुआ ऐतिहासिक ‘भरत मिलाप’, प्रभु श्रीराम की चरण पादुकाएं सिर पर लेकर अयोध्या लौटे भरत - October 11, 2026