महराजगंज:: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास व जनकल्याण के लिए सुदृढ़ कानून व्यवस्था का उल्लेख करते हुए कहा कि कानून संरक्षण के लिए है लेकिन कानून को बंधक बनाकर व्यवस्था में सेंध लगाने के प्रयास की इजाजत किसी को नहीं है। अंबेडकरनगर में दुपट्टा खींचने से हुई छात्रा की मौत के बाद सीएम योगी ने शोहदों को अल्टीमेटम दिया। सीएम योगी ने कहा, बेटियों से छेड़छाड़ करने वाले यमराज के पास पहुंच जाएंगे। मुख्यमंत्री रविवार को मानसरोवर रामलीला मैदान में आयोजित समारोह में 343 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के शिलान्यास-लोकार्पण के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार विकास, लोक कल्याण व बिना भेदभाव सभी लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए संकल्पित और समर्पित है। विकास कार्य सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है। सरकार के साथ यदि नागरिक भी अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते रहेंगे तो विकास कार्यों में बैरियर बनने वाले स्वतः बेनकाब होते दिखेंगे। विकास की परियोजनाओं में बैरियर बनने वालों को बेनकाब करने का काम सरकार भी तेजी से कर रही है। इसमें किसी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कोई भी कार्यदायी संस्था हो, उसे मानक व गुणवत्ता के साथ विकास कार्य के लिए प्रतिबद्ध होना होगा। उन्होंने कहा कि कानून सुरक्षा के लिए है लेकिन यदि किसी ने बहन-बेटी के साथ छेड़खानी की तो अगले चौराहे पर उस शोहदे का इंतजार यमराज कर रहे होंगे।
- संजय सिंह का खड़गे के ‘B टीम’ वाले बयान पर करारा पलटवार: बोले— देश भर में बीजेपी की सरकारें बनवाने का अपराध स्वयं कांग्रेस ने किया - November 5, 2026
- त्योहारों पर यूपी पुलिस की छुट्टियां निरस्त: डीजीपी राजीव कृष्ण का सख्त आदेश, 5 से 17 नवंबर तक अलर्ट मोड पर रहेगा पुलिस बल - November 5, 2026
- प्यार, धोखा और आर्थिक शोषण की दर्दनाक दास्तान: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म? आगरा से ट्रांसफर जीरो एफआईआर पर 40 दिन बाद भी उत्तराखंड पुलिस मौन - November 5, 2026