लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान खत्म होने के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने एक रैली को भी संबोधित किया। गृह मंत्री ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि अगर नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनते हैं तो वह देश से आतंकवाद और नक्सलवाद को खत्म कर देंगे। वह भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था भी बनाएंगे।
मनसुख मंडाविया के समर्थन में अमित शाह ने की रेली
अमित शाह ने भाजपा उम्मीदवार मनसुख मंडाचिया के समर्थन में पोरबंदर में रैली की। गृह मंत्री ने आगे कहा कि जब अनुच्छेद 370 हटाया गया, तब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इसका विरोध किया था और कहा था कि इस कदम से कश्मीर में खून का नदियां बह जाएगी।
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा अमित शाह ने कहा, “पिछले पांच वर्षों में खून की नदीं तो दूर, किसी ने वहां पत्थर फेंकने तक की हिम्मत नहीं की। पीएम मोदी ने देश से आतंकवाद और नक्सलवाद को खत्म करने का काम किया। जब मनमोहन सिंह देश के प्रधानमंत्री थे तब कोई भी पाकिस्तान से भारत में प्रदेश कर जाता था मौर यहां श्रम विस्फोट को अंजाम देता था।”
भाजपा नेता ने आगे कहा, “जब पाकिस्तान ने पुलवामा और उड़ी पर हमला किया तब वे भूल गए थे कि नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री हैं। दस दिनों के भीतर, पीएम भीदी ने सर्जिकल स्ट्राइक करके पाकिस्तान की मिट्टी से आतंकवाद को ही खत्म कर दिया।”
नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने की अपील
इस दौरान शाह ने रैली में मौजूद लोगों से नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश को सुरक्षित रखने और समृद्ध बनाने का काम किया। अपने 10 वर्षों के कार्यकाल में कांग्रेस ने भारत की अर्थव्यवस्था को 11वें स्थान पर छोड़ दिया था। वहीं पीएम मोदी ने अपने 10 साल के कार्यकाल में भारत की अर्थव्त्रावस्था को पांचवे स्थान पर लाकर खड़ा कर दिया है। अमित शाह ने गारंटी दी है कि तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद पीएम मोदी देश की अर्थव्यवस्था की तीसरे पायदान पर ले आएंगे।
-एजेंसी
- Agra News: फेसबुक पर विज्ञापन क्लिक करना पड़ा भारी; साइबर ठगों ने एफडी तुड़वाकर बुजुर्ग के खाते से निकाले 9.80 लाख रुपये - October 19, 2026
- यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की सुगबुगाहट तेज: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने किया ऐलान, ‘संविधान दिवस’ को जारी होगा ‘जन-मन का मैनीफेस्टो’ - October 19, 2026
- यूपी के 9.5 साल बेमिसाल: सीएम योगी ने गिनाईं उपलब्धियां, बोले— GSDP, पर-कैपिटा इनकम और बजट हुआ तीन गुना - October 19, 2026