रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय बॉर्डर पर मौजूद कई चुनौतियों के बारे में बात करते हुए युद्ध के लिए भारत की तैयारियों को रेखांकित किया है.
समाचार चैनल एनडीटीवी के डिफेंस समिट में राजनाथ सिंह ने कहा, “हमें किसी भी समय युद्ध लड़ने के लिए तैयार रहना चाहिए. यहां तक कि जब शांति हो, तब भी हमें तैयार रहना होगा.”
राजनाथ सिंह ने कहा- “चाहे ज़मीन, हवा या समुद्र हो…अगर कोई भारत पर हमला करता है तो हमारी सेना करारा जवाब देगी. हमने कभी किसी की ज़मीन नहीं कब्ज़ाई लेकिन अगर कोई हम पर हमला करता है तो हम उसे मुंहतोड़ जवाब देने की ताकत रखते हैं.”
माना जा रहा है कि राजनाथ सिंह का बयान चीन की ओर इशारा कर रहा था.
-एजेंसी
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- आगरा में ग्रीन गैस अपडेट के नाम पर साइबर ठगी: एपीके फाइल डाउनलोड कराकर कारोबारी के खाते से उड़ाए 6 लाख रुपये - September 28, 2026
- आगरा में निवेश और ट्रेडिंग के नाम पर सैन्यकर्मी से 14 लाख की ठगी, छह नामजद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज - September 28, 2026
- आगरा में पंजाबी सभा ने सजाया माता रानी का दरबार: भजनों और नृत्य के बीच पितृपक्ष में पूर्वजों को किया गया याद - September 28, 2026