नई दिल्ली। दिल्ली में निवास कर रहे बृजवासी मतदाताओं ने संकल्प लिया है कि वे दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की विजय सुनिश्चित करेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकासवादी नीतियों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। बृज क्षेत्र के मतदाताओं और बुद्धिजीवियों ने भाजपा मुख्यालय में आयोजित एक सम्मेलन में यह संकल्प लिया।
सांसद चाहर ने भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में बुलाया बृजवासी मतदाता सम्मेलन, सुनील बंसल और बृजेश पाठक पहुंचे
यह सम्मेलन भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं फतेहपुरसीकरी के सांसद राजकुमार चाहर के आह्वान पर भाजपा के केंद्रीय कार्यालय-विस्तार में आयोजित किया गया था। सम्मेलन में मुख्य वक्ता और अतिथि के रूप में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल, यूपी के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, भाजपा के सभी प्रकोष्ठों एवं आयाम के इंचार्ज अशोक ठाकुर मौजूद रहे।
इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य दिल्ली में बृजवासी समुदाय की एकता को सशक्त करना और आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की विजय सुनिश्चित करने के लिए सामूहिक समर्थन जुटाना था।
बजट हर वर्ग को मजबूती देगा: सुनील बंसल
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने कहा कि बजट 2025 मध्यम वर्ग, किसानों, स्टार्टअप्स और युवाओं को आर्थिक मजबूती प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली को अब केवल विकास चाहिए, न कि भ्रष्टाचार और घोटालों से भरी सरकार।
केजरीवाल ने अनेक घोटाले किए: बृजेश पाठक
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने दिल्ली सरकार की विफलताओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि केजरीवाल सरकार ने यमुना नदी को गंदा कर दिया। दिल्ली की जनता को बदहाल स्थिति में छोड़ दिया और भ्रष्टाचार के अनेक घोटाले किए। श्री पाठक ने घोटालों का ब्यौरा भी दिया।
बृजवासी भाजपा को सशक्त बनाएंगे: चाहर
भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने कम समय के नोटिस पर बड़ी संख्या में एकत्र हुए बृजवासी बुद्धिजीवियों एवं विशिष्ट अतिथियों का हृदय से आभार प्रकट किया और इस सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी को धन्यवाद दिया।
श्री चाहर ने कहा कि बृजवासियों का यह समर्पण और एकता यह दर्शाती है कि आने वाले चुनावों में हम भाजपा को और अधिक सशक्त बनाएंगे। इसी ऊर्जा और प्रेम को आगे बढ़ाते हुए हम एक भव्य बृजवासी होली महोत्सव का आयोजन करेंगे, जो हमारी संस्कृति, एकजुटता और परंपराओं को और अधिक सशक्त करेगा।
- वृषभान के द्वार बजीं खुशियों की शहनाइयां: कथा के दूसरे दिन राधा जन्मोत्सव का हुआ भव्य आयोजन, भक्ति में डूबे श्रद्धालु - June 17, 2026
- यूपी की सियासत में जुबानी जंग: राजभर के ‘सपा टूट’ वाले दावे पर अखिलेश यादव का तीखा पलटवार, बोले- भविष्यवाणी कर बतायें भाजपा उन्हें कितनी सीट दे रही - June 17, 2026
- गोरखपुर में बीजेपी को ‘जीरो’ पर लाएंगे… अखिलेश यादव ने सरकार पर बोला हमला, कहा- ‘सीसी’ का मतलब है ‘चंदा चोरी’ - June 17, 2026