झारखंड के खूंटी जिले में पदस्थापित वर्ष 2019 बैच के IAS अधिकारी और खूंटी के एसडीओ सैयद रियाज अहमद के खिलाफ एक उच्चस्तरीय शिक्षण संस्थान की छात्रा ने सेक्सुअल हरासमेंट (यौन उत्पीड़न) का आरोप लगाते हुए महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। शैक्षणिक भ्रमण के लिए झारखंड के बाहर से दूसरे राज्य से खूंटी आई छात्रा की शिकायत के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी एसडीएम को हिरासत में ले लिया है। खूंटी के पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सोमवार शाम को पीड़िता की ओर से सेक्सुअल हैरासमेंट को लेकर स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज करायी है।
हिरासत में लिए गए आरोपी आईएएस रियाज अहमद
शिकायत के बाद भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकार सैयद रियाज अहमद को हिरासत में ले लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि एक जुलाई की रात एसडीओ ने शैक्षणिक भ्रमण के लिए आये सभी छात्र-छात्राओं को अपने आवास में पार्टी के लिए बुलाया था। आरोप है कि दूसरे दिन पीड़िता के साथ सैयद रियाज अहमद ने छेड़खानी करने की कोशिश की। इसके बाद पीड़िता वहां से भाग गयी और अपने साथियों के साथ एसडीओ आवास से बाहर निकल गई।
शिकायत करने आठ छात्राएं पहुंची थी महिला थाने
पीड़िता की शिकायत पर खूंटी महिला थाना में कांड संख्या 14/22 में आईपीसी की धारा 355ए और 509 के अलावा अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। वहीं पीड़िता का धारा 164 के तहत बयान दर्ज करवाया जा रहा है और मेडिकल कराने की तैयारी की जा रही है। बताया गया है कि महिला थाने में शिकायत करने आठ छात्राएं पहुंची थीं। पुलिस अन्य छात्राओं का भी बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है। दूसरे राज्य की रहने वाली पीड़ित छात्रा 20 दिनों के लिए 20 छात्र-छात्राओं के साथ ट्रेनिंग को लेकर खूंटी में शैक्षणिक भ्रमण पर आयी है। इसी दौरान जिला प्रशासन द्वारा किसी कार्यक्रम को लेकर उनसभी को ट्रेनिंग के लिए बुलाया गया था। वहीं आरोपी आईएएस रियाज अहमद की पत्नी धनबाद की रहने वाली है और वर्तमान में वह छत्तीसगढ़ में पदस्थापित है।
-एजेंसियां
- यूपी रोडवेज की बसों में बुजुर्ग महिलाओं को मिलेगा ‘शून्य मूल्य’ का टिकट, दुर्घटना बीमा का मिलेगा पूरा सुरक्षा कवच, अब बिना झंझट के हो सकेगी मुफ्त यात्रा - October 11, 2026
- लखनऊ कांग्रेस कार्यालय में नई कार्यकरिणी के पदभार ग्रहण के दौरान हंगामा, कुर्सियां टूटीं, चले जूते-चप्पल; पार्षद ममता चौधरी की टिप्पणी के बाद आपस में भिड़े समर्थक - October 11, 2026
- शारदीय नवरात्रि पर प्रकृति वंदन और पर्यावरण संरक्षण का संदेश: ‘दि आइकॉनिक ग्लोबल फाउंडेशन’ ने बांटे तुलसी और पौधे - October 11, 2026