बॉलीवुड एक्ट्रेस मनीषा कोइराला ओटीटी सीरीज हीरामंडी में अहम भूमिका निभा रही हैं। ये सीरीज आज यानी 1 मई को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है। मनीषा कोइराला ने काफी साल बाद अपनी दूसरी शादी को लेकर बात की है, उन्होंने बताया है कि वह दुल्हन बनने को तैयार हैं। मनीषा कोइराला बिजनेसमैन सम्राट दहल से तलाक और कैंसर से जंग जीतने के बाद नए सिरे से जिंदगी जीने का प्लान कर रही हैं।
मनीषा कोइराला ने कैंसर को लेकर की बात
मनीषा कोइराला ने एक इंटरव्यू में बताया, “मैंने अपनी जिंदगी में कई उतार- चढ़ाव देखे हैं। कई लोग काफी खुशनसीब होते हैं जिन्हें लाइफ में कोई दिक्कत नहीं होती और शांति वाली जिंदगी जीते हैं। मुझे भी काफी चीजे एक्सपीरियंस करने को मिली हैं। मैं तलाक के दौरान स्ट्रांग रही थी और मैंने काफी मुश्किलों से कैंसर से जंग जीती है। मैं अपनी लाइफ को कभी ट्रॉमेटिक नहीं समझती। मैं अपनी जिंदगी से काफी कुछ सीखती हूं।”
मनीषा कोइराला ने आगे कहा- “मुझे लगता है कि हां मेरी लाइफ में कोई पार्टनर होना चाहिए। जिंदगी में एक साथी का होना काफी अच्छी बात है और मैं भी शादी करना चाहती हूं, लेकिन मैं उसका इंतजार करके अपना टाइम बर्बाद नहीं करना चाहती। जो मेरी किस्मत में लिखा है वह मुझे जरूर मिलेगा। भगवान जो करता है हमेशा अच्छा करता है और इस बात पर मुझे भरोसा भी है।”
-एजेंसी
- यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 IPS अधिकारियों के तबादले, पुलिस मुख्यालय से लेकर PAC और EOW तक बदले गए अफसर - September 22, 2026
- बीजेपी सांसद कंगना रनौत के मामले की सुनवाई अब 7 अक्टूबर को: रिवीजन याचिका के निस्तारण तक बहस टालने के लिए वादी ने दिया प्रार्थना पत्र - September 22, 2026
- बाबा दुर्बलनाथ की जय-जयकार से गूंजा आगरा: संत शिरोमणि के 165वें जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब - September 22, 2026