सेंट जॉन्स कॉलेज के प्राचार्य ने फीता खोलकर किया शुभारंभ
संदेश जैन -संगीता जैन ने बच्चों को शूज और बैग वितरित किए
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. आगरा विकास मंच के संस्थापक अशोक जैन सीए के 70 में अवतरण दिवस पर निःशुल्क ब्रह्म शिक्षा केंद्र का शुभारंभ किया गया है। इस केंद्र में ऐसे 40 बच्चे अध्ययन कर रहे हैं जो कभी भी स्कूल नहीं गए यानी अशिक्षित हैं। संदेश जैन ने बच्चों को शूज और बैग वितरित किए।
सेंट जॉन्स कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर शैलेंद्र प्रताप सिंह ने मंच अध्यक्ष राजकुमार जैन, आशीष जैन, संदेश जैन के साथ परमात्मा महावीर एवं अशोक जैन सीए के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया। ब्रह्म शिक्षा केंद्र का फीता खोलकर शुभारंभ किया।
आगरा विकास मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन संयोजक सुनील कुमार जैन ने बताया कि ब्रह्म शिक्षा केंद्र में आगरा क्षेत्र के विभिन्न बस्ती और मोहल्ले के वे 40 से अधिक बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, जिन्होंने जीवन में आज तक स्कूल नहीं देखा है। बच्चों की आयु 6 वर्ष से लेकर 13 वर्ष तक है। बच्चों को शिक्षित करके उनकी योग्यता के अनुसार शिक्षित किया जाएगा।
आगरा विकास मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन एवं संयोजक सुनील कुमार जैन ने कहा कि अशोक जैन सीए के दिखाए हुए मार्ग का अनुसरण जैन परिवार एवं आगरा विकास मंच करके उनको अपनी सच्ची श्रद्धांजलि व्यक्त करता है।

मुख्य अतिथि सेंट जॉन्स कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर शैलेंद्र प्रताप सिंह ने अशोक जैन सीए के जीवन काल के अपने संस्मरण संस्करण सुनाते हुए उन्हें महामानव बताया। उन्होंने कहा कि आगरा विकास मंच एवं परिवारीजन जो यह शिक्षा का कार्य शुरू कर रहे हैं या अन्य कार्य कर रहे हैं, इसकी जितनी भी सरहाना की जाए, कम है।
संदेश जैन एवं संगीता जैन ने बच्चों को शूज एवं बैग का वितरण किया। संचालन संदेश जैन ने किया। धन्यवाद आशीष जैन ने दिया। बच्चों को पल्लवी मुस्कान पढ़ा रहे हैं।
इस अवसर पर डॉक्टर विकास जैन, डॉक्टर रमेश धमीजा, मंच के महामंत्री सुशील जैन, बंटी ग्रोवर, अरुण अग्रवाल, अमरीश पटेल, अरविंद शर्मा गुड्डू, अनूप, रवि तिवारी, आदित्य, महेंद्र जैन, राकेश जैन, शरद जैन, दुष्यंत जैन, दीपक जैन, विनय वागचर, प्रियंका जैन, पूर्वा जैन, स्वाति जैन एवं शालु जैन की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
- यूपी चुनाव 2027 से पहले गरमाई सियासत: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश यादव पर प्रहार, बोले— ‘बेरोजगार और मुद्दाविहीन हैं सपा प्रमुख’ - September 7, 2026
- बसपा में बड़े संगठनात्मक फेरबदल के बीच बदले सियासी समीकरण: आकाश आनंद ने बायो से हटाया ‘कार्यकर्ता’ का पद, छोटे भाई ईशान आनंद को मिली 15 राज्यों की कमान - September 7, 2026
- दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत ढहने की घटना: न्यायिक जांच के आदेश, मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 6, अवैध निर्माणों पर होगी सख्त कार्रवाई - September 7, 2026