बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर स्थित नगीना-धामपुर मार्ग पर पुरैनी टोल प्लाजा पर मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। नशे में धुत एक कार चालक ने पहले टोल प्लाजा पर ड्यूटी कर रही एक महिला कर्मचारी के साथ अभद्रता और गाली-गलौज की। जब मौके पर तैनात 65 वर्षीय बुजुर्ग सुरक्षाकर्मी महिपाल सिंह ने महिला के बचाव में आकर आरोपी को समझाने का प्रयास किया, तो आक्रोशित कार चालक ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया।
कार से रौंदा, मौके से हुआ फरार
आरोप है कि विवाद के दौरान कार चालक ने अपना आपा खो दिया और वाहन को तेज रफ्तार में महिपाल सिंह की ओर बढ़ा दिया। कार की जोरदार टक्कर से महिपाल सिंह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी चालक अपनी कार लेकर मौके से फरार हो गया। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।
इलाज के लिए मेरठ रेफर, पुलिस की दबिश जारी
पुलिस के अनुसार, यह घटना 17 जून की है। घटना के तुरंत बाद घायल महिपाल सिंह को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें मेरठ के जस्वंत राय अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल, वहां उनका इलाज चल रहा है।
इस मामले में पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। बिजनौर पुलिस ने कार की पहचान कर ली है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं और संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मौके पर स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है।
- विपक्ष का हल्ला-बोल: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध मार्च, राहुल-प्रियंका और अखिलेश को हिरासत में लिया - October 6, 2026
- यूपी के अस्पतालों में दवाओं की अंधेरगर्दी: 74 रुपये का इंजेक्शन 4,980 रुपये में बिक रहा, एफएसडीए की छापेमारी में हुआ बड़ा खुलासा - October 6, 2026
- लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लेबर रूम में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी, दमकल की 7 गाड़ियां मौके पर - October 6, 2026