कानपुर: महाराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कानपुर-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ। सिरसा (हरियाणा) से बिहार जा रही एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस हादसे के बाद वहां पर चीख पुकार मच गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां तीन लोगों की मौत हो गयी। वहीं, घायलों का उपचार चल रहा है। ये हादसा सुबह करीब साढ़े पांच बजे के करीब हुआ।
बताया जा रहा है कि, स्कॉर्पियो सिरसा, हरियाणा से बिहार जा रही थी। इसमें 12 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि, किसी वाहन को बचाने के चक्कर में स्कॉर्पियो अनियंत्रित हो गयी। इस दौरान वो सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई।
हादसे में स्कॉर्पियो सवार एक 45 वर्षीय पुरुष, 13 वर्ष की एक लड़की और लगभग नौ वर्ष के एक लड़के की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, गंभीर रूप से घायल 9 लोगों को एंबुलेंस के जरिए कांशीराम अस्पताल भेजा गया,
घायलों में दो महिलाएं, चार पुरुष और तीन बच्चियां शामिल हैं। इनमें हिमांशु, नील यादव, केशव भारती समेत 3 बच्चियां अनिशा, स्नेहा और एक 7 वर्षीय बच्ची भी भर्ती है। दो महिलाओं और एक पुरुष की हालत नाजुक बनी हुई है।
पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।
- योगी सरकार का ‘मेगा प्रशासनिक एक्शन’: 181 पीसीएस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के बदले एसडीएम - July 13, 2026
- कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: ट्रक में घुसी स्कॉर्पियो, 3 की मौत और 9 घायल - July 13, 2026
- कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: ट्रक में घुसी स्कॉर्पियो, 3 की मौत और 9 घायल - July 13, 2026