उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में रविवार देर रात भंयकर सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में बीएसएफ जवान समेत छह लोगो की मौत हो गई है। साथ ही दो लोग गंभीर घायल है। घायलों का इलाज हॉस्पिटल में चल रहा है जबकि शवों को कब्जे में लेकर जांच कर रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कानपुर देहात में रविवार को देर रात करीब दो बजे सिंकदरा के संदलपुर मार्ग पर जगन्नाथपुर गांव के पास स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। इस भीषण हादसे में कार में सवार छह लोगो की मौत हो गई। जबकि कार में फंसे दो बच्चों को सकुशल निकाल लिया गया है।
सभी लोग औरैया जिले में शादी समारोह से लौट रहे थे।
पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात बीबी जीटी एस मूर्ति ने बताया कि गाड़ी में फंसे हुए 6 लोगों की मौत हो गई। दो बच्चे घाय़ल हो गए हैं। जख्मी बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जो भी विषय सामने आएंगे अवगत कराया जाएगा।
- फरमान-मोनालिसा विवाह पर भड़कीं साध्वी प्राची, कहा- 35 टुकड़ों में मिलेगी लाश…हिंदू परिवारों को दी अजीब नसीहत - March 15, 2026
- मुरादाबाद में सनसनी: नई नवेली बहू ने पूरे ससुराल को दी नशीली नींद, प्रेमी संग जेवर-नकदी लेकर हुई फरार - March 15, 2026
- ताजमहल में मधुमक्खियों का तांडव: छत्ता टूटते ही पर्यटकों पर हमला, जान बचाने को मची भगदड़ - March 15, 2026