अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेस हाईवे पर बुधवार को नडियाद के पास एक भीषण हादसा हो गया। यहां एक कार ट्रेलर के पीछे जा घुसी, जिससे 10 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इनमें से आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो ने अस्पताल में ही दम तोड़ दिया। मृतकों की संख्या अभी भी बढ़ने की आशंका है।
बता दें कि कार वडोदरा से अहमदाबाद जा रही थी, तभी एक्सप्रेस हाईवे पर नडियाद के पास पहुंचते समय एक ट्रेलर के पीछे से टकरा गई। हादसा इतना गंभीर था कि कार पलट गई। मरने वालों में एक महिला भी शामिल है। घटना की सूचना मिलने पर आपातकालीन 108 और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। हादसे के बाद अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रैफिक जाम हो गया है।
हादसे की जानकारी मिलने पर राहगीर ने शवों को कार से निकालने में पुलिस की मदद की। पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर शवों का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और ट्रैफिक को भी डायवर्ट कर दिया गया है।
-एजेंसी
- मैया मायावती जी को…बसपा सुप्रीमो को मां दुर्गा के 10 हाथों वाले स्वरूप में दिखाने वाला पोस्टर चर्चा में - October 27, 2026
- शायरी और सुरों का अलौकिक संगम: जावेद अख्तर और मोहम्मद वकील लेकर आए नई रूहानी ग़ज़ल ‘बाज़ाहिर क्या है’ - October 27, 2026
- नितेश तिवारी की ‘रामायण’ के लिए यश का बड़ा मास्टरस्ट्रोक: कर्नाटक में फिल्म के डिस्ट्रीब्यूशन की कमान संभालेंगी ‘मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस’ - October 27, 2026