दो दशक से जयरामदास होतचंदानी परिवार निःशुल्क वितरित कर रहा यह पत्रिका
आगरा विकास मंच और सिंधी सेंट्रल पंचायत के सहयोग को सराहा गया
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh India. झूलेलाल जयंती के अवसर पर इस वर्ष की हिन्दू पंचांग पत्रिका का विमोचन किया गया। नवसंवत एवं चेटीचंड पर्व पर वार्षिक पर्व पत्रिका 2023 – 24 का विमोचन अग्रसेन भवन, सिरकी मंडी, लोहामंडी में हुआ। यह वार्षिक पर्व पत्रिका पिछले दो दशक से जयरामदास होतचंदानी परिवार द्वारा निःशुल्क वितरित की जा रही है। पत्रिका में हिन्दू धर्म के त्योहार, विवाह मुहूर्त, तिथियां, शुभ मंगल कार्यक्रम की तिथि एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रमों की संपूर्ण जानकारी है।
आगरा विकास मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन, सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी ने जयरामदास होतचंदानी परिवार को इस नेक कार्य के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि जयरामदास यह कार्य अपने माता-पिता की स्मृति में कर रहे हैं, जिससे बुजुर्गों के प्रति सेवा और आदर की प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम का संचालन गागनदास रामाणी ने किया। जयरामदास ने आभार कार्यक्रम में सहयोग के लिए आगरा विकास मंच के सहयोग से और सिंधी सेंट्रल पंचायत का विशेष तौर पर प्रकट किया।
इस अवसर पर घनश्याम दास देवनानी, जीवतराम करीरा, शोभाराम पुरसनानी, सुनील कुमार जैन, डॉ. बीके अग्रवाल, डॉ. रमेश धमीजा, संदेश जैन, सुशील जैन, पंडित भूपेन्द्र महाराज, हीरालाल त्रिलोकानी, सुरेश शीतलानी, सुरेश होतचंदानी, अनिल, निखिल होतचंदानी आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
- निजी अस्पतालों ने मोड़ा मुंह, आगरा के SNMC ने बचाई मासूम की जिंदगी: बच्ची की पीठ से सफल सर्जरी कर हटाई ‘फाइब्रोलाइपोमा’ गांठ - November 4, 2026
- आगरा के खंदौली में बंद मकान पर चोरों का धावा: दशहरे पर हुआ था गृह प्रवेश, लाखों के सोने-चांदी के जेवर, बैटरियां व सिलेंडर पार - November 4, 2026
- आगरा में साइबर ठगों का नया और शातिर जाल: बिजली मीटर अपडेट कराने के बहाने महिला के खाते से पार किए 5.48 लाख रुपये; पति को वीडियो कॉल कर दिया झांसा - November 4, 2026