Agra, Uttar Pradesh, India. कर्नाटक में हिजाब के खिलाफ आंदोलन चल रहा है। इसकी गूंज आगरा में भी हुई है। शिल्पग्राम से ताजमहल की ओर हिजाब के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने जाते विश्व हिन्दू परिषद और दुर्गावाहिनी के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सबको थाना हरीपर्वत लाया गया है। उनकी योजना ताजमहल में हनुमान चालीसा का पाठ करने की भी थी। पुलिस ने सारी योजना पर पानी फेर दिया।
हिजाब का विरोध करते जाते विश्व हिन्दू परिषद के बृज प्रांत उपाध्यक्ष आशीष आर्य के साथ क्षेत्रीय बौद्धिक प्रमुख रीना सिंह, मातृमंण्डल सेवा भारती की वीना पाठक, ममता, कीड़ा भारती की सुप्रिय जैन, अंजली गौतम, इश्क गुप्ता, वन्दना, भावना, खुशी, आलीशा, अनीश, छवि, डौली, विनीत, कमलेश, मिली, आरती, शानू, खुशबू वर्मा आदि को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विश्व हिन्दू परिषद के बृज प्रांत उपाध्यक्ष आशीष आर्य का कहना है कि हिजाब को लेकर कुछ लोग धार्मिक भावनाएं भड़का रहे हैं। इसके माध्यम से उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मतों के ध्रुवीकरण का प्रयास किया जा रहा है। भारत में कोई निजी कानून नहीं चलेगा, संविधान सर्वोपरि है। देश संविधान के अनुसार चलेगा।
- आगरा में साइबर ठगों का ‘डिजिटल स्ट्राइक’: 4 वारदातों में 55 लाख पार; कर्नल से लेकर शिक्षिका तक बने शिकार - March 26, 2026
- भक्ति के रंग में रंगी ताजनगरी: महाष्टमी पर निकली दक्ष कन्या मां भगवती की भव्य शोभायात्रा; 80 झांकियों ने मोह लिया मन - March 26, 2026
- Agra News: पिनाहट पुलिस की बड़ी कामयाबी, महिला से कुंडल और जेवरात छीनने वाले दो लुटेरे गिरफ्तार, तीसरे की तलास जारी - March 26, 2026