हैदराबाद/मुंबई: देश के अग्रणी डेयरी ब्रांडों में शुमार हेरिटेज फूड्स ने अपने ग्राहकों को जीएसटी में हालिया कमी का लाभ देने के लिए उत्पादों की कीमतों में कटौती का ऐलान किया है। त्योहारों से पहले की गई यह पहल उपभोक्ताओं को बेहतर गुणवत्ता वाले डेयरी उत्पाद किफायती दरों पर उपलब्ध कराएगी।
22 सितंबर 2025 से लागू जीएसटी परिषद के ऐतिहासिक फैसले के बाद कंपनी ने घी, मक्खन, चीज़, पनीर और आइसक्रीम जैसी कई श्रेणियों में कीमतें कम कर दी हैं। इस कदम से उपभोक्ताओं को सीधे तौर पर राहत मिलेगी और उनके त्योहारों की मिठास और बढ़ेगी।
हेरिटेज फूड्स की कार्यकारी निदेशक ब्राह्मणी नारा ने कहा, “जीएसटी दरों में संशोधन डेयरी उद्योग के लिए समयानुकूल और सकारात्मक है। सरकार के निर्णय से हमारे लिए यह संभव हुआ है कि हम अपने ग्राहकों को सीधे लाभ पहुँचा सकें। हमारे लिए यह केवल कीमत घटाने का मामला नहीं है, बल्कि शुद्धता और गुणवत्ता को अधिक परिवारों तक सुलभ बनाना है।”
कंपनी का कहना है कि यह पहल केवल मूल्य लाभ नहीं बल्कि त्योहारों की परंपराओं में डेयरी की अहमियत को और मजबूत करने का प्रयास है। इस कदम से देशभर के उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्ता और शुद्धता वाले डेयरी उत्पाद किफायती दरों पर उपलब्ध होंगे और त्योहारों की रौनक और भी बढ़ जाएगी।
-up18News
- Agra News: वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का सुनहरा मौका, आगरा में 22 फरवरी को चलेगा चौथा विशेष अभियान - February 21, 2026
- राजसी स्वागत के बीच आगरा पहुंचे क्रोएशिया के प्रधानमंत्री, ताजमहल की खूबसूरती देख हुए मंत्रमुग्ध - February 21, 2026
- आगरा में होली से पहले बड़ी कार्रवाई: राजस्थान से आई 13 क्विंटल मिलावटी खोये की खेप पकड़ी, JCB से कराया नष्ट - February 21, 2026