आगरा: मंत्री पर्यटन एवं संस्कृति विभाग एवं जनपद प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह के आगरा आगमन पर सर्किट हाउस में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में जनपद के माननीय जनप्रतिनिधि, विधायकगण डॉ. जीएस धर्मेंश, छोटेलाल वर्मा, भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशान्त पौनियां, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया सहित अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पगुच्छ देकर मंत्री जी का भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर मंत्री जयवीर सिंह ने विभिन्न क्षेत्रों से आए आमजन से संवाद किया और फरियादियों की व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और शिकायतों को सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के लिए निर्देशित किया। प्रभारी मंत्री ने कहा, “जनता सेवा ही परम धर्म है” और उनकी सरकार जनहित के कार्यों के लिए प्रतिबद्ध है।
मीडिया से बातचीत में प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर से किए गए आर्थिक सुधारों के ऐतिहासिक निर्णयों का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि 3 सितंबर को 56वीं जीएसटी काउंसिल की बैठक में 2017 के बाद सबसे बड़ा सुधार लागू किया गया है। इसमें चार स्तरीय व्यवस्था में संशोधन कर सिर्फ 5 प्रतिशत से 18 प्रतिशत की दरें रखी गई हैं, जिससे टैक्स भुगतान, कानूनी झंझट और आमजन की मुश्किलें कम होंगी।
मंत्री ने बताया कि दूध, पनीर, शैम्पू, टूथपेस्ट, साबुन, जूते, साइकिल, बच्चों के सामान, ट्रैक्टर, टायर, सिंचाई उपकरण, कीटनाशक और फर्टिलाइजर जैसी रोजमर्रा की आवश्यकताओं पर घटाई गई दरों का सीधे आमजन और व्यापारियों को लाभ मिलेगा। इसके अलावा, वाहनों पर जीएसटी दर 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दी गई है, जबकि शिक्षा सामग्री जैसे कॉपी-पेंसिल भी सस्ती होंगी। इस सुधार से भारत की जीडीपी में 2 से 3 प्रतिशत की वृद्धि, घरेलू खपत में बढ़ोत्तरी और 48,000 करोड़ रुपये की संभावित बचत होने का अनुमान है।
मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार ने आमजन, व्यापारी और मध्यम वर्ग को दीपावली से पहले ही यह आर्थिक तोहफा दिया है। ये नई दरें नवरात्रि के पहले दिन से लागू होंगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि ये केवल आर्थिक कदम नहीं हैं, बल्कि करोड़ों परिवारों की बचत सीधे उनके हाथों में जाएगी। प्रभारी मंत्री ने कहा, “मोदी है तो मुमकिन है,” और योगी सरकार सुनिश्चित करेगी कि इन घटाई गई दरों का लाभ आम आदमी तक पहुंचे।
- CM योगी की चुनौती पर अखिलेश यादव का तीखा पलटवार: बोले— अयोध्या में ‘चढ़ावा-चंदा-दान’ चोरों को हराने के लिए हमारा एक युवा ‘पीडीए प्रहरी’ ही काफी - October 12, 2026
- आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा क्षेत्र में एक और बड़ी सफलता: पिता ने किडनी दान कर बचाई बेटे की जान, दूसरा सफल ट्रांसप्लांट रहा कामयाब - October 11, 2026
- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: फतेहाबाद के पास डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की मौत - October 11, 2026