उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर लौट आया है। बंगाल की खाड़ी में बृहस्पतिवार की शाम को विकसित हुए कम दबाव के क्षेत्र के असर से उत्तर प्रदेश में मानसून की वापसी देखने को मिली है। शुक्रवार को प्रदेश के दक्षिणी और पूर्वी जिलों सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदाैली, वाराणसी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, जाैनपुर, गाजीपुर, बलिया आदि में अच्छी बारिश हुई। वहीं राजधानी लखनऊ में शाम 4 बजे से भारी बारिश हुई।
बारिश के दौरान इन इलाकों में काफी तेज हवाएँ चली । बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। IMD ने शनिवार को दक्षिणी यूपी और बुंदेलखंड समेत कुल 14 जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही 43 जिलों में गरज चमक के साथ वज्रपात की आशंका जताई गई है। प्रदेश के विभिन्न इलाकों में बारिश का दाैर अगले तीन-चार दिनों तक जारी रहेगा।
बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, आगरा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के इलाकों में बारिश होने की आशंका जताई गयी है।
बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, मऊ, बलिया, लखीमपुर खीरी, फर्रुखाबाद, कत्रौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, सहारनपुर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाकों में।
भारी बारिश और आँधी के कारण राजधानी लखनऊ में काफी ज्यादा बिजली समस्या देखने को मिली। बता दें यहाँ कई इलाकों में करीब 6 घंटे तक बिजली गायब रही। वैसे तो 70 परसेंट इलाकों में शाम 7 बजे तक रोशनी हो गयी।
साभार सहित
- इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: स्कूल में यूनिफार्म के साथ हिजाब पहनकर प्रवेश की मांग वाली याचिका खारिज - August 25, 2026
- कानपुर में डंपिंग साइट पर फेंकी गईं एक्सपायर्ड चॉकलेट और टॉफियां बैग और डिब्बों में भरकर ले गए लोग, वीडियो हुआ वायरल - August 25, 2026
- नोएडा में प्लाट कब्जे के विवाद पर गरमाई सियासत, भाजपा मंडल अध्यक्ष ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप - August 25, 2026