हरियाणा का सीएम बनने के बाद नायब सैनी शुक्रवार को पहली अनिल विज से मिलने पहुंचे। माना जा रहा है कि नाराज अनिल विज को मनाने के नायब सैनी अंबाला उनके आवास पर पहुंचे थे। इस दौरान अनिल विज गुलदस्ता देकर उनका स्वागत भी किया। वहीं नायब सैनी ने अनिल विज से पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। नायब सैनी और अनिल विज के बीच करीब 40 मिनट तक बातचीत हुई। इस दौरान दोनों के चेहरे पर मुस्कुराहट देखने को मिली।
नायब सैनी बोले, हमें मिलकर आगे बढ़ना है
बता दें कि पिछले कुछ समय से अनिल विज नाराज चल रहे थे। जिसकी झलक उनके बयानों पर भी देखने को मिल रही थी। लेकिन नायब सैनी लगातार कह रहे थे वो हमारे वरिष्ठ नेता हैं और हम उनका मार्गदर्शन पहले भी लेते आए हैं और आगे भी लेते रहेंगे। अनिल विज से मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि मैं आज अनिल विज जी से मिलने आया था क्योंकि ये हमारे वरिष्ठ नेता हैं और इनके मार्गदर्शन में ही हमें लोकसभा की 10 की 10 सीटें जीतनी है। हमें मिलकर काम को आगे बढ़ाना है। हम बहुमत के साथ 10 की 10 सीटें जीतेंगे।
अनिल विज ने कही ये बात
वहीं अनिल विज ने कहा कि ऐसी घटनाएं होती रहती हैं। मैं उनको दिल पर नहीं लगाता हूं। मैं बीजेपी पार्टी का अनन्य भक्त हूं और मैं कभी नाराज नहीं होता हूं। इस मुलाकात के जरिए सीएम नायब सैनी ने उन दूरियों को कम करने का प्रयास किया जो थोड़े दिन पहले मंत्रिमंडल विस्तार के दौरान बन गई थी।
-एजेंसी
- आगरा के एस.एन. मेडिकल कॉलेज को मिले 202 नए ‘नर्सिंग ऑफिसर’: कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और विधायकों ने बांटे नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ताकत - March 23, 2026
- आगरा में खनन माफियाओं पर डीएम का ‘हंटर’: अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 6 वाहन जब्त - March 23, 2026
- Agra News: शहीद दिवस पर ‘माय भारत’ की अनूठी पहल: श्रमदान और स्वच्छता से दी अमर शहीदों को श्रद्धांजलि; डॉ. सहगल बोले- स्वच्छता भी है देशभक्ति का रूप - March 23, 2026