हमास ने पुष्टि की है कि गाजा में संघर्ष विराम से जुड़ी वार्ता दोबारा शुरू करने के लिए उसका प्रतिनिधिमंडल शनिवार को काहिरा जाएगा.
इसराइल ने 40 दिन के लिए संघर्ष विराम और बंधकों की रिहाई के बदले फ़लस्तीनी कैदियों की रिहाई का प्रस्ताव दिया है. विदेशी मध्यस्थ इसराइल के इस प्रस्ताव पर हमास के जवाब का इंतज़ार कर रहे हैं.
अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स ने दावा किया है कि इसराइल ने हमास को प्रस्ताव स्वीकार करने के लिए एक हफ्ते का वक्त दिया है.
इसराइल का कहना है कि अगर प्रस्ताव स्वीकार नहीं किया जाता है तो फिर वह ग़ज़ा के दक्षिण स्थित शहर रफ़ाह पर हमला करेगा.
इसराइल के पीएम नेतन्याहू दावा कर रहे हैं कि हमास को मात देने के लिए रफाह पर हमला करना ज़रूरी है.
हालांकि इस बात की आशंका जताई जा रही है कि अगर इसराइल रफ़ाह पर हमला करता है तो लाखों फ़लस्तीनियों की जान दांव पर लग सकती है.
-एजेंसी
- दिल्ली पुलिस के ‘पीस बॉन्ड’ नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचीं AISA अध्यक्ष नेहा बोरा: CEC के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच तत्काल सुनवाई की मांग - October 19, 2026
- CJP के विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार ने Meta को दिया कंटेंट रिकमेंडेशन सिस्टम और एल्गोरिदम ठीक करने का निर्देश - October 19, 2026
- आगरा श्रीरामलीला महोत्सव: “रणभूमि में मेघनाद का अंत; लक्ष्मण के प्रहार से धड़ाम गिरा रावण का पुत्र, गूंज उठे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष” - October 19, 2026