आगरा: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक युवक फायरिंग करते हुए नजर आ रहा है। वीडियो में दिखने वाला युवक महापौर हेमलता दिवाकर का देवर बताया जा रहा है। इस युवक का नाम महेश पाल सिंह है। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर महेश पाल सिंह ने यह वीडियो पोस्ट किया है।
करीब 18 सेकेंड के वीडियो में महेश पाल सिंह नाम का यह युवक पिस्टल से जमीन पर दो फायर कर रहा है। फायरिंग करते समय युवक के आसपास कुछ लोग भी घूम रहे हैं। ऐसे में कोई हादसा भी हो सकता था।
जिले में कई लोगों द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस वीडियो को शेयर किया जा रहा है। महेश पाल सिंह नाम के इस युवक को आगरा की नवनिर्वाचित भाजपा महापौर और पूर्व विधायक हेमलता दिवाकर का देवर बताया जा रहा है।
आगरा की महापौर हेमलता दिवाकर का कहना है कि महेश पाल सिंह नाम के युवक से उनका कोई संबंध नहीं है। उन्होंने बीस साल से देवर की शक्ल नहीं देखी है। उन्होंने कहा कि जो भी कानून तोड़ेगा। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इस वीडियो को कई लोगों ने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया जा रहा है, जिसमें आगरा पुलिस को टैग किया गया है। जिस पर आगरा पुलिस ने जवाब देते हुए संबंधित अधिकारी को वीडियो का संज्ञान लेकर कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद सिकंदरा पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं उसके शस्त्र निरस्तीकरण के निर्देश भी दे दिये हैं।
थाना प्रभारी सिकंदरा आनंद कुमार शाही ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान में है। आरोपी महेश पाल सिंह को उसकी लाइसेंसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। उस पर आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
- “IVF is Not the Last Resort – Boost Your Fertility Naturally,” Says Holistic Wellness Expert - March 12, 2025
- Sankalp India Launches 10-Bed Bone Marrow Transplant Unit for Children with Blood Disorders in Ahmedabad - March 12, 2025
- Candor IVF Center’s unique initiative on Women’s Day: Free Pap smear tests for women - March 12, 2025