आगरा: जनपद के थाना बाह क्षेत्र के अंतर्गत कुशवाह नगर (बिजौली) में दबंगों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्होंने एक घर में घुसकर न केवल पूरे परिवार को बेरहमी से पीटा, बल्कि महिलाओं और बच्चों के साथ भी अमानवीय व्यवहार किया। आरोप है कि दबंग पड़ोसियों ने एक युवती के साथ छेड़छाड़ की और विरोध करने पर उसके कपड़े तक फाड़ दिए।
घर में घुसकर मचाया तांडव
पीड़िता सरिता देवी द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, घटना उस समय हुई जब वह अपने बच्चों के साथ घर पर मौजूद थी। आरोप है कि गांव के ही भारत, अभिषेक और अमन अचानक घर में घुस आए और गाली-गलौज शुरू कर दी। जब परिवार ने विरोध किया, तो आरोपियों ने सरिता और उसकी बेटी के साथ अभद्रता व छेड़छाड़ की। इस दौरान बीच-बचाव करने आए तीन नाबालिग बच्चों को भी दबंगों ने बेरहमी से पीटा, जिससे उन्हें काफी चोटें आई हैं।
भय के साये में पीड़ित परिवार
युवती ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने सरेआम उसके कपड़े फाड़ दिए और उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित पक्ष का कहना है कि ये आरोपी पहले भी उन्हें धमका चुके हैं, जिसके कारण अब पूरा परिवार घर से निकलने में भी डर महसूस कर रहा है।
पुलिसिया कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही बाह थाना पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। पुलिस ने युवती का मेडिकल परीक्षण कराया है और तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
रिपोर्टर- नीरज परिहार
- आगरा में श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव का ऐतिहासिक विस्तार: शमशाबाद तक जाएगी भव्य रामबारात, शिव वाटिका में सजेगा जनक दरबार - September 30, 2026
- राहुल गांधी की तुलना अजमल कसाब से करना पड़ा भारी: रिटायर्ड IAF अधिकारी अनूप वर्मा के खिलाफ कांग्रेस सेवा दल ने दर्ज कराई साइबर शिकायत - September 30, 2026
- सपा के टिकट पर राज्यसभा जाएंगे धनराज नथवानी? जानिए कौन हैं अखिलेश के नए उम्मीदवार - September 30, 2026