आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट का मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। बीजेपी इसके विरोध में प्रदर्शन कर रही है। इस बीच मालीवाल के पूर्व पति नवीन जयहिंद ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
उन्होंने सांसद संजय सिंह को केजरीवाल का तोता बताते हुए कहा कि उन्हें घटना के बारे में पहले से पता था। नवीन जयहिंद ने कहा कि दिल्ली का सीएम निवास वास्तव में गटर हाउस है। स्वाति मालीवाल के साथ हुई घटना खतरनाक है। सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जानी चाहिए क्योंकि यह उनके घर पर हुआ था।
स्वाति की जान खतरे में: नवीन जयहिंद
उन्होंने कहा कि स्वाति की जान खतरे में है। उन्होंने स्वाति मालीवाल के पुलिस स्टेशन से वापस आने पर सवाल उठाते हुए कहा कि स्वाति को धमकी दी गई, वरना मारपीट के बाद कौन पुलिस को फोन नहीं करेगा? उन्हें चुप नहीं कराया जा सकता है, इसलिए उस पर दबाव डाला जा रहा है। जयहिंद ने कहा कि इस मामले में गृह मंत्रालय, दिल्ली पुलिस और महिला आयोग को कार्रवाई करना चाहिए। पूर्व आप नेता ने कहा कि अगर स्वाति मालीवाल उनसे मदद मांगती हैं तो वह जरूर सहायता करेंगे।
संजय सिंह को बताया केजरीवाल का तोता
संजय सिंह पर हमला बोलते हुए नवीन जयहिंद ने कहा कि संजय सिंह खुद किस तरह से राज्यसभा गए हैं ये बात वह भी जानते हैं। वह केवल अरविंद केजरीवाल के ‘तोते’ हैं, जो उनके इशारे पर काम करते हैं। जयहिंद ने आरोप लगाया कि संजय सिंह को पहले ही इस घटना के बारे में पता था कि सीएम हाउस में स्वाति के साथ मारपीट होगी। अब वह एक्टिंग कर रहे हैं। ये भाजपा- कांग्रेस या AAP का मामला नहीं है। संजय सिंह खुद स्वाति मालीवाल को छोटी बहन कहते थे, जब ये घटना हुई तो केजरीवाल के बचाव में उतर गए। उन्होंने घटना के दौरान वहां मौजूद सभी लोगों पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की।
-एजेंसी
- Agra News: मोबाइल का ‘डिजिटल नशा’ अफीम-शराब से भी ज्यादा खतरनाक, नागरी प्रचारिणी सभा में गूंजी चेतावनी - March 15, 2026
- फूलों की होली और व्यापारिक मंथन: आगरा लोहा व्यापारी एसोसिएशन ने सरकार से मांगी आधुनिक मंडी - March 15, 2026
- SI भर्ती परीक्षा में ‘पंडित’ शब्द पर बवाल: योगी सरकार के मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने जताई कड़ी आपत्ति, बोले- दोषी को मिले सख्त सजा - March 15, 2026