अवैध तरीके से भारत के लोगों को अमेरिका ले जाने के मामले की जांच कर रही गुजरात पुलिस ने मानव तस्करी के आरोप में 14 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है.
इन लोगों पर आरोप है कि उन्होंने कम से कम 60 भारतीयों को अवैध तरीके से अमेरिका ले जाने की कोशिश में मदद की थी.
ये मामला तब सामने आया जब दुबई से निकारागुआ जा रहे एक चार्टर्ड प्लेन को फ्रांस में रोक लिया गया. फ्रांस के अधिकारियों को ये सुराग मिला था कि उस जहाज के जरिए मानव तस्करी की जा रही थी. उस जहाज में लगभग 303 भारतीय शामिल थे जिन्हें भारत वापस भेज दिया गया.
गुजरात पुलिस का कहना है कि इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े एजेंट मेक्सिको के रास्ते लोगों को अमेरिका में दाखिल कराने वाले थे.
इन एजेंटों ने लोगों को इस बात के लिए लोगों को ट्रेनिंग दे रखी थी कि अगर अमेरिकी अधिकारी उन्हें रोकते हैं तो वे क्या बहाने बनाकर असाइलम (शरण) मांग सकते हैं.
पुलिस ने जिन 14 लोगों के ख़िलाफ़ नामजद एफआईआर दर्ज की है, उनमें से अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है.
-एजेंसी
- आगरा का खंदौली वायरल वीडियो मामला: पुलिस का बड़ा एक्शन, दो किशोर गिरफ्तार; नाबालिगों से जुड़ा है मामला, अफवाह फैलाने वालों को सख्त चेतावनी - April 1, 2026
- आगरा का खंदौली वायरल वीडियो मामला: पुलिस का बड़ा एक्शन, दो किशोर गिरफ्तार; नाबालिगों से जुड़ा है मामला, अफवाह फैलाने वालों को सख्त चेतावनी - April 1, 2026
- आगरा में इंसानियत शर्मसार: नाबालिग को पिज़्ज़ा खिलाने के बहाने होटल ले गया दरिंदा, किया दुष्कर्म; सिकंदरा पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा - March 31, 2026