गिनी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पापुआ न्यू गिनी पहुंचे. वह भारत के पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जो आइसलैंड देश के दौरे पर गए। एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद प्रधानमंत्री गर्मजोशी से स्वागत किया गया. पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री जेम्स मरापे ने प्रधानमंत्री मोदी के पैरे छुए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान के बाद पापुआ न्यू गिनी पहुंच चुके हैं। पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री जेम्स मारापे ने एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का पैर छूकर स्वागत किया। इसके बाद पीएम मोदी ने जेम्स मारापे को गले लगा लिया।
पीएम मोदी पापुआ न्यू गिनी पहुंचने वाले भारत के प्रथम प्रधानमंत्री बन गए हैं। उनसे पहले किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री ने पापुआ न्यू गिनी की यात्रा नहीं की है। पीएम मोदी को पापुआ न्यू गिनी के पोर्ट मोरेस्बी पर गार्ड ऑफ ऑनर देकर स्वागत किया गया। पीएम मोदी ने पापुआ न्यू गिनी मे भारतीय समुदाय के लोगों के साथ मुलाकात भी की।
पीएम मोदी पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री जेम्स मारपे के साथ फोरम फॉर इंडिया-पैसिफिक आइलैंड्स को-ऑपरेशन (एफआईपीआईसी) के तीसरे शिखर सम्मेलन की संयुक्त रूप से मेजबानी करेंगे।
पापुआ न्यू गिनी जाने से पहले पीएम मोदी ने कहा था कि मैं आभारी हूं कि सभी 14 प्रशांत द्वीप देशों (पीआईसी) ने अहम शिखर सम्मेलन (एफआईपीआईसी) में शामिल होने का निमंत्रण स्वीकार किया है। अपनी यात्रा के तीसरे और अंतिम चरण में मोदी 22 मई से 24 मई तक ऑस्ट्रेलिया की यात्रा करेंगे।
- आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा क्षेत्र में एक और बड़ी सफलता: पिता ने किडनी दान कर बचाई बेटे की जान, दूसरा सफल ट्रांसप्लांट रहा कामयाब - October 11, 2026
- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: फतेहाबाद के पास डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की मौत - October 11, 2026
- ताजमहल में पर्यटकों के बीच जमकर हुई हाथापाई: पैर पर पैर रखने के मामूली विवाद पर भिड़े राजस्थान के पर्यटक, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप - October 11, 2026