Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा आगरा महानगर युवा सम्मेलन का आयोजन सूरसदन प्रेक्षागृह आगरा में हुआ। मुख्य अतिथि प्रांशु दत्त द्विवेदी सदस्य विधान परिषद और प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा उत्तर प्रदेश ने पूर्व सरकार के गलत कार्यों के बारे में बताया। साथ ही मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया।
विशिष्ट अतिथि आगरा लोकसभा प्रत्याशी एस पी सिंह बघेल ने कहा कि युवा जोश इतिहास का रिकॉर्ड तोड़ेगा। सरकार 400 पार और आगरा लोकसभा 4 लाख पार होंगे। भारतीय जनता युवा मोर्चा महानगर आगरा के सभी पदाधिकारियों को बधाई देकर उनका मनोबल बढ़ाया। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय लगातार कार्यक्रम के बीच इतनी भारी संख्या में युवाओं को सम्मिलित करना बताता है कि यह युवा शक्ति से ही भाजपा तीसरी बार देश में नरेंद्र मोदी की सरकार बनाने में अहम भूमिका निभायेगी। युवाओं ने मोदी जी की गारंटी पर विश्वास दिखा दिया है।

युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष शैलू शर्मा ने कहा- ये चुनाव राष्ट्र का चुनाव है। युवा को पूरा लाभ मिला जनकल्याण कारी योजनाओं का।सभी मंडल अध्यक्ष वाहनों से सूरसदन के प्रांगण में युवाओं को लेकर आए। अध्यक्ष शैलू पंडित ने सभी का आभार व्यक्त किया।
ब्रजक्षेत्र महामंत्री युवा मोर्चा गौरव राजावत ने कहा –देश विरोधी शक्तियों के सामने खड़ा युवा मोर्चा राहुल गांधी को और अखिलेश यादव को करारी हार मिलेगी। इस सम्मेलन में युवाओं की संख्या बता रही थी कि आगरा में कमल खिलने जा रहा है। सम्मेलन में मंचासीन पदाधिकारी भाजपा आगरा लोकसभा प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल, भाजपा प्रदेश महामंत्री राम प्रताप चौहान, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी, राज्यसभा सांसद नवीन जैन, उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, आगरा महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह, भाजपा महानगर आगरा के अध्यक्ष भानु महाजन, लोकसभा संयोजक टी एन अग्रवाल, युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री पवन हिंडोल, युवा मोर्चा के ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष मनीष गौतम रहे।

कार्यक्रम में युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष एवं पार्षद श्रीराम धाकड़ व युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष गोगा मौर्य की माताजी पार्षद श्रीमती मिथलेश मौर्य ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
कार्यक्रम में विशेष रूप में भाजयुमो महानगर कार्यवाह महामंत्री संचित कुलश्रेष्ठ, महामंत्री मनीष साहू, रजत कुलश्रेष्ठ सह मीडिया प्रभारी, उपाध्यक्ष गोविंद कुशवाह, गोगा मौर्य, अजय वशिष्ठ, लक्की दीक्षित, संजय वासवानी, हिमांशु मिश्रा, रोबिन पाठक, सनी ठाकुर, सेमु पंडित, कमल शर्मा, युवा मोर्चा के सभी महानगर पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, पूरी बूथ समिति वन बूथ टेन यूथ के सभी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति उल्लेखीय रही।
- सरकार किसी को भी मंत्री बना सकती थी, लेकिन उन्होंने ऐसे व्यक्ति को नया शिक्षा मंत्री बनाया जो रेप आरोपी के समर्थन खड़े थे: राहुल गांधी - July 28, 2026
- आगरा बाल संप्रेषण गृह से फरार हुआ बाल अपचारी; ऑटो चालक की सतर्कता से चंद मिनटों में पकड़ा गया, 5 कर्मचारी नपे - July 28, 2026
- ’रेड रन मैराथन’ में दिखा छात्रों का जोश; विजेताओं को मिला सम्मान, एड्स के खिलाफ एकजुट हुआ आगरा - July 28, 2026