Aligarh, Uttar Pradesh, India. श्री राधा रमन गौशाला, आगरा रोड, सासनी गेट, अलीगढ़ पर गोपाष्टमी पर्व भव्यता पूर्वक मनाया गया।
भव्यतापूर्ण सजी गौशाला में प्रातः छः बजे से गौ माता पूजा व परिक्रमा, सांय पांच बजे से आम सभा की बैठक, सायं छह बजे भजन संध्या व छप्पन भोग दर्शन तथा रात्रि आठ बजे से प्रसादी का आयोजन किया गया।

उक्त जानकारी गौशाला सचिव अखिल मांगलिक ने देते हुए बताया कि व्यवस्थाओं में श्री राधा रमन गौ सेवा समिति के सभी पदाधिकारियों का सहयोग रहा। शहर विधायक संजीव राजा, कोल विधायक अनिल पराशर, एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपानी, नगरायुक्त प्रेम रंजन सिंह आदि ने भी गौशाला की व्यवस्थाओं की सराहना कर गौ पूजा की।
Latest posts by Special Correspondent (see all)
- किताबों के नाम पर ‘कमीशन का खेल’ — अभिभावकों का फूटा गुस्सा, पापा संस्था का बड़ा धमाका - March 22, 2026
- Mashhur qimorbozlarning sirli dunyosi Pin up casino bilan kashf eting - March 21, 2026
- Sort of Insurance policies - March 17, 2026