दिनेश कुमार वर्मा सारथी

पुलिस के खिलाफ एकजुट हुए स्वर्णकार, दिनेश कुमार वर्मा सारथी के खिलाफ झूठी FIR का आरोप, डीसीपी ने 8 फरवरी तक का समय मांगा

Crime

Agra, Uttar Pradesh, India. अखिल भारतीय माहौर क्षत्रिय स्वर्णकार महासभा के नवीनीकरण में जमकर फर्जीबाड़ा हुआ है। मृतक व्यक्ति को जीवित दिखाकर नवीनीकरण करा लिया गया। दिनेश कुमार वर्मा सारथी ने तथ्यात्मक शिकायत की तो जगदीश वर्मा बौखला गए। दिनेश कुमार वर्मा सारथी के पुत्र मोहित वर्मा के साथ मारपीट कर दी। दिनेश कुमार वर्मा ने थाना जगदीशपुरा में शिकात की। पुलिस ने कुछ नहीं किया। उल्टे समझौता के 58 दिन बाद दिनेश कुमार वर्मा सारथी और उनके पुत्रों के खिलाफ जगदीशपुरा पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। इससे समाज में आक्रोश है। डीसीपी हरीपर्वत विकास कुमार को घटनाक्रम से अवगत कराया। उन्होंने 8 फरवरी, 2023 तक सब ठीक कर देने का आश्वासन दिया है।

 

समाज के धन के दुरुपयोग, गबन, महासभा के अभिलेखों में कूटरचना एवं फर्जी अभिलेख तैयार करने पर मुकदमा दर्ज किए जाने के संबंध महासभा के शिव शंकर वर्मा के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने की शिकायत 10 माह से लंबित है। इसी को लेकर स्वर्णकार समाज के प्रबुद्धजन एकजुट होकर थाना हरीपर्वत स्थित पुलिस उपायुक्त के कार्यालय पहुंचे। 25-3-2022 से लंबित प्रकरण में संपूर्ण साक्ष्य उपलब्ध होने के उपरांत भी प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज न किए जाने पर आक्रोश व्यक्त किया। इसके अतिरिक्त मोहित वर्मा के साथ दिनांक 15-11- 2022 को की गई मारपीट की घटना के संबंध में दिनेश कुमार वर्मा सारथी की तहरीर पर कोई कार्यवाही न करते हुए, उल्टे 58 दिन बाद दिनेश कुमार वर्मा ‘सारथी’ तथा उनके दोनों पुत्रों के विरुद्ध झूठी एफ आई आर मु०अ०संख्या 23/ 2023 अंकित किए जाने पर भी समाज के लोगों ने इलाका पुलिस के कृत्य की घोर निंदा की। मुकदमा तत्काल समाप्त किए जाने की प्रार्थना की।

 

डीसीपी विकास कुमार ने जन समुदाय को अवगत कराया गया कि चिट फंड कार्यालय से आख्या प्राप्त न होने के कारण 25-3-2022 की तहरीर के निस्तारण में विलम्ब विलंब हुआ है। अब इस प्रकरण में डिप्टी रजिस्ट्रार द्वारा 28-1-2023 को आदेश पारित किए जा चुके हैं। मोहित वर्मा के साथ मारपीट का भी प्रकरण उनके संज्ञान में है।  वह इसकी तथ्यात्मक जांच करा रहे हैं।  दोनों प्रकरणों का निस्तारण 8-2-2023 तक कर देंगे। उन्होंने स्वर्णकार समाज के लोगों से धैर्य बनाए रखने की अपील की।

 

 

थाना हरीपर्वत में डीसीपी विकास कुमार को दिए गए ज्ञापन में कहा गया है- हम हस्ताक्षरकर्ता जनपद आगरा के स्वर्णकार समाज से हैं। भारत के विभिन्न स्वर्णकार संगठनों से जुड़े हुए हैं। 15-11-2022 को चिटफंड कार्यालय आगरा के बाहर जगदीश वर्मा एवं मोहित वर्मा के मध्य हुई घटना से पूर्ण भिज्ञ हैं।

 

15-11-2022 को श्री दिनेश कुमार वर्मा सारथीनिवासी सरलाबाग, दयालबाग आगरा के पुत्र श्री मोहित वर्मा तथा श्री जगदीश वर्मा निवासी जे एस आर रॉयल अपार्टमेंट, कारगिल कारगिल पेट्रोल पंप के पास, सिकंदरा, आगरा के मध्य कुछ कहासुनी की घटना घटित हुई थी। मोहित वर्मा को अकेला पाकर श्री जगदीश वर्मा द्वारा उनके पिता के लिए अपशब्द कहे गए, जिसका जवाब देने पर मोहित वर्मा और महासभा के जगदीश वर्मा, शिव शंकर वर्मा, उत्तम चंद वर्मा, किशन स्वरूप वर्मा, विनोद कुमार वर्मा, संजय वर्मा एवं उनके अन्य 8-10 अज्ञात सहयोगियों ने मोहित वर्मा को घेरकर धक्का मुक्की की। इसकी सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध हैं।

 

यह घटना समाज में उसी वक्त व्हाट्सएप मैसेज द्वारा जन जन तक पहुंच गई। उसके बाद थाना जगदीशपुरा पहुंचे, जहां बहुत ही सौहार्दपूर्ण वातावरण में थानाध्यक्ष जगदीशपुरा द्वारा दोनों पक्षों को समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों की उपस्थिति में गंभीरता से सुना गया। दोनों की गलतियां बताते हुए एक दूसरे से Sorry  बुलवाया गया और समझौता करा दिया। समझौते की बात भी स्वर्णकार समाज के विभिन्न ग्रुपों पर वायरल हो गई। समाज के संभ्रांत व्यक्तियों ने थानाध्यक्ष जगदीशपुरा के कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

 

20-1-2023 से समाज में पुनः इस बात की चर्चा हो रही है कि जगदीश वर्मा द्वारा थानाध्यक्ष जगदीशपुरा से दुरभिसंधि करके मोहित वर्मा के अतिरिक्त उनके बड़े भाई 67 वर्षीय प्रवीन वर्मा का नाम बढ़ाते हुए तीनों के विरुद्ध झूठी एफ०आई०आर० दिनांक 12-1-2023 करा दी है। थाने पर मु०अ०सं० 23/2023 पंजीकृत हुआ है, जो घोर निंदनीय है। सारथी जी द्वारा पूर्व में उनके विरुद्ध की गई कार्यवाही को वापस लेने के लिए दबाव बनाने हेतु किया गया है। स्वर्णकार समाज उसकी तीव्र भर्त्सना करता है।

 

थाना जगदीशपुरा पर शिव शंकर वर्मा द्वारा लिखित तथा जगदीश वर्मा द्वारा हस्ताक्षरित शिकायती पत्र जो 15-11-2022 को थानाध्यक्ष जगदीशपुरा को दिया गया था, वह उसी समय व्हाट्सएप पर समाज के कई ग्रुपों में वायरल हुआ था और उस प्रार्थनापत्र में केवल और केवल जगदीश वर्मा व मोहित वर्मा के मध्य हुए विवाद का उल्लेख था।” जबकि मोहित वर्मा के पिता दिनेश कुमार वर्मा ‘सारथी’ द्वारा दिनांक 15-11-2022 को थानाध्यक्ष जगदीशपुरा को दिए गए प्रार्थना पत्र में जगदीश वर्मा व उनके साथ महासभा के अन्य पदाधिकारियों के भी नाम दिए गए थे। सी एल वर्मा एवं नितिन वर्मा समाज के प्रबुद्ध वर्ग से हैं तथा दोनों व्यक्ति समझौता वार्ता के समय उपस्थित थे, जिनसे समूचे घटना क्रम की जानकारी की जा सकती है।

 

समझौता वार्ता के 58 दिन बाद एकपक्षीय रूप से थानाध्यक्ष जगदीशपुरा द्वारा जगदीश वर्मा की षड्यंत्रपूर्ण कार्यवाही एवं साजिशन घटित घटना के आधार पर झूठी प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराना और दिनेश कुमार वर्मा के प्रार्थनापत्र पर कोई कार्यवाही न करना न्याय संगत नहीं है। इसके लिए जगदीश वर्मा के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही किए जाने की आवश्यकता है। झूठी प्रथम सूचना रिपोर्ट निरस्त की जाए।

 

ज्ञापन पर इनके हैं हस्ताक्षर

सुनील कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष, अखिल भारतीय स्वर्णकार जनजागृति एसोसिएशन आगरा

धर्मेन्द्र कुमार वर्मा, सदस्य, अखिल भारतीय माहौर क्षत्रिय स्वर्णकार महासभा

रमेश कुमार वर्मा, कोषाध्याक्ष, राष्ट्रीय सर्वकार संगठन, विजय नगर कॉलोनी आगरा

इंजीनयर महेंद्र सिंह, पूर्व अध्यक्ष, राष्ट्रीय स्वर्णकार विकास संघ

जवाहरलाल वर्मा, सदस्य नवरंग

ज्ञानेश वर्मा, वरिष्ठ उप संपादक हिन्दुस्तान टाइम्स

सुनील बाबू वर्मा, पूर्व अध्यक्ष, गणगौर मेला कमेटी बल्का बस्ती, आगरा

वरुण वर्मा, Additiand program offices, C.D.O effice

विनय वर्मा

प्रदीप कुमार

रामनगीना, पूर्व उपनिदेशक

हरी किशन वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश स्वर्णकार समाज

मनीष वर्मा, वैज्ञानिक एनआईसी,  ट्रॉस कॉलोनी आगरा

जितेन्द्र सिंह वर्मा, पार्षद

ध्रुव प्रकाश वर्मा, संस्थापक, अखिल भारतीय क्षत्रिय माहौर स्वर्णकार महासभा

प्रदीप कुमार वर्मा, जिलाध्यक्ष, अखिल भारतीय स्वर्णकार जनजागृति एसोसिएशन

मनोज वर्मा (मोनू), जिला मंत्री, अखिल भारतीय स्वर्णकार जनजागृति एसोसियन

सीएल वर्मा, पूर्व निदेशक

श्रीकृष्ण वर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष, अखिल भारतीय क्षत्रिय माहौर स्वर्णकार महासभा

छगनलाल वर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष, स्वर्णकार जन जागृति एसोसिएशन

मनोज वर्मा (व्यवसायी) नमक मण्डी, आगरा

उमेश चन्द वर्मा, जिला उपाध्यक्ष, अखिल भारतीय स्वर्णकार जनजागृति एसोसिएशन

सौरव वर्मा, जिला सचिव, अखिल भारतीय स्वर्णकार जनजागृति एसोसिएशन

कन्हैया वर्मा, सदस्य, स्वर्णकार समाज, मधुनगर

अभिषेक वर्मा, जिला प्रचार मंत्री, अखिल भारतीय स्वर्णकार जनजागृति एसोसिएशन

मोहित वर्मा, अखिल भारतीय स्वर्णकार जनजागृति एसोसिएशन

प्रदीप कुमार वर्मा, सर्राफा स्वर्णकार व्यावसायिक कमेटी, नमक मंडी, आगरा

रितेश वर्मा, माईथान

सौरव वर्मा, मीडिया प्रभारी, भाजपा

माधव वर्मा, ट्रांस यमुना कॉलोनी, आगरा

राजीव वर्मा, जिला महांमत्री, यूटा, आगरा

गजेन्द्र वर्मा, अध्यक्ष, यमुना पार सराफा एसोसिएशन

डॉ. राकेश वर्मा, लोकहितम ब्लड बैंक

राजेश वर्मा, नुनिहाई

राजकुमार वर्मा, ट्रांस यमुना कॉलोनी, आगरा

चन्द्रपाल वर्मा, रामबाग, आगरा

रामवीर वर्मा, भगवती नगर, आगरा

पंकज कुमार वर्मा, सीतानगर, आगरा

राकेश कुमार वर्मा, महामंत्री, स्वर्णकार समाज, उद्यान समिति, रामबाग, आगरा

दीपक वर्मा, राममोहन वर्मा, भगवती नगर, सेवला, आगरा

रामकृष्ण वर्मा, कालिन्दी विहार, आगरा

राजकुमार वर्मा, ट्रांस यमुना कॉलोनी, आगरा

Dr. Bhanu Pratap Singh