3 अगस्त को होगा स्वर्णिम स्थापना वर्ष समारोह, आमंत्रण पत्र का हुआ विमोचन; वरिष्ठ सदस्यों एवं व्यापारियों का होगा सम्मान
आगरा। आगरा क्लॉथ मर्केन्टाइल एसोसियेशन (एक्मा) के स्वर्णिम स्थापना वर्ष समारोह के अंतर्गत आगामी 3 अगस्त को आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रम के आमंत्रण पत्र का सोमवार को विधिवत विमोचन किया गया। इस अवसर पर एसोसियेशन के पदाधिकारियों ने समारोह की रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि संस्था अपने गौरवपूर्ण 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में इस ऐतिहासिक आयोजन को विशेष रूप से मनाने जा रही है।
एसोसियेशन के अध्यक्ष टीएन अग्रवाल ने बताया कि आगरा क्लॉथ मर्केन्टाइल एसोसियेशन पिछले पांच दशकों से कपड़ा व्यापारियों के हितों की रक्षा, व्यापारिक समस्याओं के समाधान, सामाजिक सरोकारों एवं व्यापारी एकता को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। संस्था ने समय-समय पर व्यापारियों के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया है तथा व्यापारिक वातावरण को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।।
महामंत्री संजय अग्रवाल ने बताया कि 3 अगस्त, सोमवार को सायं 5 बजे से अग्रवन (भूतल), वाटर वर्क्स चौराहा में आयोजित होने वाले इस समारोह में प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री एवं आगरा दक्षिण के विधायक योगेन्द्र उपाध्याय मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम में महापौर हेमलता दिवाकर, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री राकेश गर्ग, आगरा उत्तर के विधायक पुरुषोत्तम खण्डेलवाल तथा विधान परिषद सदस्य विजय शिवहरे विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
कोषाध्यक्ष ताराचंद अग्रवाल ने कहा कि 50 वर्ष की यह स्वर्णिम यात्रा संस्था के सभी सदस्यों, पूर्व पदाधिकारियों एवं व्यापारी समाज के सहयोग का परिणाम है। स्वर्णिम स्थापना वर्ष समारोह संस्था के गौरवशाली इतिहास, उपलब्धियों और भविष्य की नई दिशा का प्रतीक बनेगा। कार्यक्रम में 50 वर्ष के स्वर्णिम यात्रा की स्मारिका सुवर्णिका का विमोचन भी किया जाएगा।
मंत्री राजीव गुप्ता ने बताया कि समारोह के दौरान संस्थापक अशोक गोयल सहित वरिष्ठ सदस्यों एवं कपड़ा व्यापार से जुड़े उन प्रतिष्ठित व्यापारियों का विशेष सम्मान किया जाएगा, जिनके समर्पण, मार्गदर्शन और सहयोग से आगरा क्लॉथ मर्केन्टाइल एसोसियेशन निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रही है। यह सम्मान संस्था के प्रति उनके अमूल्य योगदान के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक होगा।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर अग्रवाल, उपाध्यक्ष माधव प्रसाद अग्रवाल,मंत्री विष्णु जैन आदि उपस्थित रहे।
- मेरठ के चर्चित ‘नीला ड्रम’ हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 14 अक्टूबर को सुनाई जाएगी सजा - September 30, 2026
- आगरा नगर निगम में आउटसोर्सिंग सफाई मित्रों को मिले ईएसआई कार्ड: नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने बांटे कार्ड, संघ ने की समय पर दस्तावेज जमा करने की अपील - September 30, 2026
- आगरा में मुनि श्री समत्व सागर जी महाराज ससंघ ने किया ताजमहल का दीदार: वास्तुशिल्प की सराहना की, जैन समाज ने किया स्वागत - September 30, 2026