अमेरिकी अधिकारियों के ईरान पर इसराइल के हमले की पुष्टि के बाद वैश्विक स्तर पर तेल और सोने की कीमतों में इजाफा हुआ है.
शुक्रवार को एशिया में कच्चे तेल की कीमतों में तीन फीसदी इजाफा देखने को मिला. कच्चे तेल की कीमत प्रति बैरल करीब 90 डॉलर तक पहुंच गई.
वहीं सोने की कीमत नया रिकॉर्ड छूते हुए 2400 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई. जापान, हांगकांग और दक्षिण कोरिया में बैंचमार्क स्टॉक में गिरावट भी दर्ज हुई है.
निवेशकों ने ईरान के ड्रोन और मिसाइल हमले के बाद से इसराइल की प्रतिक्रिया पर नज़र बना रखी है. शुक्रवार सुबह अमेरिका के दो अधिकारियों ने कहा है कि इसराइल ने ईरान पर मिसाइल से हमला किया है.
-एजेंसी
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- आगरा में महिला आयोग की बड़ी जनसुनवाई: 17 मार्च को सर्किट हाउस में फरियाद सुनेंगी डॉ. बबीता चौहान - March 16, 2026
- Agra News: मोबाइल का ‘डिजिटल नशा’ अफीम-शराब से भी ज्यादा खतरनाक, नागरी प्रचारिणी सभा में गूंजी चेतावनी - March 15, 2026
- फूलों की होली और व्यापारिक मंथन: आगरा लोहा व्यापारी एसोसिएशन ने सरकार से मांगी आधुनिक मंडी - March 15, 2026