जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में परीक्षा देने जा रहे डी फार्मा के छात्र की दिनदहाड़े चाकू से हमलाकर कर हत्या कर दी गई।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बदमाशों ने पहले छात्र का पीछा किया और फिर ओवरटेक कर गाड़ी को उसके आगे लगा दिया।
छात्र जब तक कुछ समझ पाता, इससे पहले लड़की के पिता ने उसके गले में ताबड़तोड़ 4 बार चाकू मारे। छात्र खून से लथपथ होकर वहीं गिर गया। इसके बाद आरोपी बाइक लेकर भाग निकला। वारदात जिला मुख्यालय से 20 किमी दूर समाधगंज कुरनी पंचायत भवन के सामने बुधवार सुबह की है।
ASP ग्रामीण आतिश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक छात्र का नाम अनुज यादव, आरोपी का नाम मनोज यादव है। दोनों पड़ोसी हैं। बेटी से अफेयर होने के चलते पिता ने छात्र की हत्या को अंजाम दिया है।
ASP ने बताया अनुज यादव पुत्र भोला यादव थाना मछलीशहर के जमालपुर गांव में रहता था। वह प्रसाद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलॉजी कॉलेज से डी फार्मा सेकेंड ईयर का छात्र था। उसका बुधवार सुबह 8 बजे से एग्जाम था। कॉलेज से घर की दूरी करीब 35 किमी है। इसलिए वह सुबह 5.45 बजे घर से बाइक लेकर कॉलेज के लिए निकला था।
अनुज के ही पड़ोसी मनोज यादव ने उसका घर से ही पीछा करना शुरू कर दिया। 10 किमी दूर सुनसान जगह पर मनोज ने ओवरटेक करते हुए अपनी बाइक अनुज की बाइक के आगे लगा दी। हड़बड़ाकर अनुज रुक गया। मनोज को देखकर अनुज घबरा गया। उसने अपनी बाइक खड़ी कर दी और भागने लगा। गुस्से में मनोज ने भी करीब 100 मीटर तक उसका पीछा किया। फिर अनुज पर चाकू से हमला कर दिया।
मनोज ने सबसे पहले अनुज के गले के नीचे चाकू मारा। इससे अनुज खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद मनोज उसकी छाती पर चढ़कर बैठ गया। चाकू से और 3 बार वार करते हुए उसके गले को रेत दिया। अनुज की मौके पर ही तड़प-तड़पकर मौत हो गई।
घटनास्थल से गुजर रहे राहगीरों में से किसी ने पुलिस को फोन कर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीण अनुज को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
ASP ने बताया कि मनोज पुलिस के घर पहुंचने से पहले ही परिवार समेत मौके से फरार हो चुका था। घर के बाहर उसकी बाइक मिली, जिसका साइलेंसर गर्म था। अगर पुलिस कुछ देर पहले पहुंचती तो मनोज गिरफ्त में आ जाता। आरोपी की अरेस्टिंग के लिए पुलिस की 3 टीमें लगाई गई हैं।
अनुज और मनोज दोनों रिश्तेदार हैं। आरोपी मनोज यादव पुत्र सूरजबली यादव, मृतक अनुज यादव का रिश्ते में चचेरा भाई थी। मनोज के परिवार में उसकी पत्नी सुनीता और पांच बेटियां खुशबू 22 ,वर्षा, 20 , सिद्धू, गोलू व एक अन्य हैं।
अनुज के पिता भोला खेती करते हैं। बड़ा भाई अरुण यादव मुंबई में नौकरी करता है। उसकी तीन बहनें हैं और सभी की शादी हो चुकी है। छात्र की हत्या के बाद से गांव में तनाव है।
-साभार सहित
- यूपी में SSR की तारीखों में बदलाव: “कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम जुड़ने से न रहे वंचित…”: मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने जारी किया संशोधित कार्यक्रम - November 10, 2026
- आगरा के मदिया कटरा में वक्फ संपत्ति के कथित सौदे पर अदालत का बड़ा एक्शन; पूर्व उपनिबंधक समेत 11 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश - November 10, 2026
- आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र में रंगबाजो का नंगा नाच; नगला मोहनलाल में दो घरों पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, सीसीटीवी फुटेज और धमकी भरा ऑडियो वायरल - November 10, 2026